न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : तेज रफ्तार ट्रक ने डायल 112 की खड़ी पुलिस गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

हरियाणा के करनाल जिले में देर रात एक भीषण हादसा देखने को मिला जहां डायल 112 की खड़ी पुलिस गाड़ी को तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक ने ऐसी टक्कर मारी की कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Feb 2022 2:25:38

हरियाणा : तेज रफ्तार ट्रक ने डायल 112 की खड़ी पुलिस गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

हरियाणा के करनाल जिले में देर रात एक भीषण हादसा देखने को मिला जहां डायल 112 की खड़ी पुलिस गाड़ी को तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक ने ऐसी टक्कर मारी की कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई हैं। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोनों पुलिसकर्मी गाड़ी में बैठकर ड्यूटी कर रहे थे जिसे ट्रक घसीटता चला गया। हादसा असंध रोड पर प्योत टोल प्लाजा के पास हुआ। हादसे के बाद टोल कर्मियों ने रॉड के साथ गाड़ी की खिड़की को हटाया और गाड़ी में बैठे दोनों पुलिसकर्मियों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। मामले की पुलिस को सूचना दी। ट्रक चालक व अन्य साथी मौके से फरार हो गए।

पुलिस जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि डायल 112 डेली रुटीन में चौक के ऊपर खड़ी थी। करीब ढाई बजे गाड़ी को असंध की तरफ से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। हमारे पास करीब 2:35 बजे टोल वालों ने फोन करके सूचना दी। मामले की जांच की जा रही है। गाड़ी के कागजात मिले हैं। इससे ट्रक के मालिक, चालक व अन्य लोगों का पता लगाया जाएगा। चश्मदीद सोनू ने बताया कि हम नाइट में टोल पर डयूटी कर रहे थे। करीब 2 बजे जोरदार धमाका हुआ। एक ट्रक डायल 112 गाड़ी को धकेले हुए ला रहा था। वे तुरंत मौके पर पहुंचे तो गाड़ी के परखच्चे उड़े मिले। उन्होंने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने दोनों पुलिस कर्मचारियों को गाड़ी से निकाला। लेकिन उपचार के दौरान HC सुरेंद्र की मौत हो गई। जबकि SI मुकेश की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?