न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरे निशान पर खुलने के बाद शेयर बाजार में आई गिरावट, ऑल टाइम हाई से फिसले सेंसेक्स और निफ्टी

घरेलू शेयर बाजार ने गुरुवार को लाल निशान में कारोबार कर रहा है। हालांकि, इससे पहले बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स ने गुरुवार के कारोबारी सत्र की शुरुआत सकारात्मक दायरे में की

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 27 Jun 2024 11:05:29

हरे निशान पर खुलने के बाद शेयर बाजार में आई गिरावट, ऑल टाइम हाई से फिसले सेंसेक्स और निफ्टी

घरेलू शेयर बाजार ने गुरुवार को लाल निशान में कारोबार कर रहा है। हालांकि, इससे पहले बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स ने गुरुवार के कारोबारी सत्र की शुरुआत सकारात्मक दायरे में की।गुरुवार को सेंसेक्स ने पहली बार 79,000 का आंकड़ा पार किया, जबकि निफ्टी ने शेयर बाजार खुलने के कुछ ही देर बाद नया रिकॉर्ड बनाया। बाद में बाजार गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा।

आज एनएसई निफ्टी 50 शुरुआती कारोबार में 12.75 अंक की मामूली बढ़त के साथ 23,881.55 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 84.42 अंक की बढ़त के साथ 78,758.67 पर पहुंचा। व्यापक सूचकांक मिश्रित दायरे में खुले। बैंक निफ्टी इंडेक्स 109.80 अंक की बढ़त के साथ 52,980.30 पर खुला।

कारोबार शुरू होते ही निफ्टी पर अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू स्टील, डॉ रेड्डीज लैब्स और टाटा स्टील प्रमुख लाभ वाले शेयर के तौर पर उभरे, जबकि श्रीराम फाइनेंस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस और टेक महिंद्रा नुकसान में रहे। इसके अलावा, एनएसई निफ्टी 50 सूचकांक पर शीर्ष पिछड़ने वालों में भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, और विप्रो भी शामिल रहे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने 27 जून 2024 को इंडियन सीमेंट, जीएनएफसी, इंडस टावर, पंजाब नेशनल बैंक और सेल को एफएंडओ में शामिल किया।

कारोबार की शुरुआत में बाजार में सेक्टोरल इंडेक्सेस में बैंक निफ्टी इंडेक्स, निफ्टी फाइनेंशियल इंडेक्स, निफ्टी पीएसयू इंडेक्स, निफ्टी सीपीएसई इंडेक्स, निफ्टी आईटी इंडेक्स, निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स, निफ्टी रियल्टी इंडेक्स, निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स गिरावट के साथ लाल निशान में नजर आए। निफ्टी मेटल इंडेक्स, निफ्टी फार्मा इंडेक्स और निफ्टी ऑटो इंडेक्स हरे निशान में देखे गए।

एनएसई पर उपलब्ध अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 26 जून 2024 को 3535.43 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5103.67 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें गुरुवार की सुबह, 0.08% बढ़कर 80.89 डॉलर पर कारोबार कर रही हैं, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमतें 0.26% बढ़कर 85.23 डॉलर पर कारोबार कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स