न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में 15 जनवरी से रोजाना मिलेंगे 20-25 हजार कोरोना मरीज!

राजधानी दिल्ली में कोरोना जिस रफ्तार से बढ़ रहा है उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि 8 जनवरी के आसपास रोज़ाना 8-9 हजार और 15 जनवरी से कोरोना के 20-25 हजार मामले दर्ज होना शुरू हो जाएंगे। देश में इस समय डेल्टा और ओमिक्रोन दोनों वैरिएंट मौजूद हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Jan 2022 1:01:51

दिल्ली में 15 जनवरी से रोजाना मिलेंगे 20-25 हजार कोरोना मरीज!

राजधानी दिल्ली में कोरोना जिस रफ्तार से बढ़ रहा है उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि 8 जनवरी के आसपास रोज़ाना 8-9 हजार और 15 जनवरी से कोरोना के 20-25 हजार मामले दर्ज होना शुरू हो जाएंगे। देश में इस समय डेल्टा और ओमिक्रोन दोनों वैरिएंट मौजूद हैं। एम्स में हॉस्पिटलाइजेशन अब बढ़ने लगा है, जो चिंता पैदा कर रहा है। अगर कोरोना के मामले बढ़ेंगे तो अस्पताल में दाखिल होने वालों की तादाद भी बढ़ेगी। बीते दो से तीन दिनों में कोरोना के 50 से ज़्यादा मरीज़ एम्स में भर्ती हुए हैं। इसके अलावा, दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल में 6 डाक्टर्स की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव मिली हैं। यहां कुल मिलाकर अब तक 23 डॉक्टर्स संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, लेडी हार्डिंग अस्पताल में भी 15 डॉक्टर कोरोना पॉज़िटिव मिले हैं

बता दें कि सोमवार को दिल्ली में कोरोना के 4099 नये मामले सामने आए थे। दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 6.46% हो गया है। सोमवार को एक मौत भी हुई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि शहर में हालांकि दैनिक मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि शहर में हालांकि दैनिक मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है, क्योंकि ज्यादातर लोगों में गंभीर लक्षण नहीं दिख रहे या उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ रही है। उन्होंने कहा कि ओमिक्रोन से संक्रमित किसी भी मरीज को दिल्ली के अस्पतालों में अब तक ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ी है।

दिल्ली के सीएम हुए कोरोना संक्रमित

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर के यह जानकारी दी है। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीटर पर लिखा, 'मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं। मुझे हल्के लक्षण हैं और घर पर ही आइसोलेट हो गया हूं। जो भी लोग मेरे बीते कुछ दिन में मेरे संपर्क में आए हैं, वह खुस को आइसोलेट कर लें और टेस्ट करवाएं।'

अरविंद केजरीवाल के बाद सांसद मनोज तिवारी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। 2 जनवरी की रात से मनोज तिवारी खुद को अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। हल्का बुखार व जुकाम होने के कारण वह उत्तराखंड रूद्रपुर प्रचार अभियान में भी नहीं जा सके। उन्होंने बताया कि कोविड रिपोर्ट पाजिटिव आई है। सावधानी बरतते हुए उन्होंने खुद को सोमवार को ही आइसोलेट कर लिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक