न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विप्र समाज के प्रांतीय अधिवेशन ने दिया नया नारा, 'हम दो हमारे चार', समाज में किया जाएगा जागरण

प्रदेश में ब्राह्मण समाज अपनी जनसंख्या बढ़ाएगा। इसके लिए हम दो, हमारे दो नहीं हम दो, हमारे चार के नारे के साथ समाज में जागरण किया जाएगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 07 Jan 2025 11:38:35

विप्र समाज के प्रांतीय अधिवेशन ने दिया नया नारा, 'हम दो हमारे चार', समाज में किया जाएगा जागरण

जयपुर। प्रदेश में ब्राह्मण समाज अपनी जनसंख्या बढ़ाएगा। इसके लिए ''हम दो, हमारे दो'' नहीं ''हम दो, हमारे चार'' के नारे के साथ समाज में जागरण किया जाएगा। विप्र महासभा के प्रांतीय अधिवेशन में समाज की जनसंख्या बढ़ाने के साथ ही समाज के कल्याण, रोजगार और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के प्रस्ताव पारित किए।

दो दिन पूर्व हुए विप्र महासभा के प्रांतीय अधिवेशन में यह नारा दिया गया। अधिवेशन की शुरूआत भगवान परशुराम के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान समाज के कल्याण के लिए छह प्रस्ताव भी पारित किए गए।

इसमें प्रदेश के पंडित पुजारी एवं ब्राह्मण समाज के उत्थान एवं कल्याण के लिए सरकार द्वारा गठित विप्र कल्याण बोर्ड, आर्थिक कमजोर वर्ग बोर्ड एवं देवस्थान बोर्ड संचालन की मांग की गई। साथ ही विप्र कल्याण बोर्ड एवं ईडब्ल्यूएस बोर्ड के बजट से गरीब परिवारों के बच्चों को निजी शिक्षण संस्थानों में छात्रवृत्ति देने की भी मांग की गई।

अधिवेशन में तय किया गया कि 'हम दो हमारे दो' का नारा देकर सभी सरकारों ने ब्राह्मण वर्ग के साथ छल और धोखा किया है। हम सब अनुशासित और राष्ट्रभक्त हैं और सरकार के आदेश को मानते हैं। इस कारण हमारी जनसंख्या निरन्तर गिरती जा रही है और हमारा राजनैतिक प्रतिनिधित्व भी कम होता जा रहा है। इसलिए विप्र महासभा प्रस्ताव पास करती है कि 'हम दो हमारे चार' का नारा अपनाओ जिससे निरन्तर कम होते जा रहे समाज को बढ़ाने की दिशा में काम हो।

इस संदर्भ में सरकार से मांग की गई कि पंचायत चुनाव व नगर निकाय चुनावों में, सरकारी नौकरियों में, प्रमोशन में व अन्य सरकारी योजनाओं में दो बच्चे की बन्दिश को हटाया जाए। इसके अलावा सामाजिक कुरीतियों को त्यागने की बात कही गई। इसमें दहेज प्रथा, प्री वेडिंग शूट, विवाह एवं अन्य समारोह में फिजूलखर्ची को कम करने के साथ ही यथा सम्भव दिन में फेरे और अन्य वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव पास किया गया।

समाज की युवा पीढ़ी को व्यावसायिक क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा रूचि लेने के लिये विप्र महासभा द्वारा अभियान चलाया जाएगा। साथ ही चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में निजी हॉस्पिटल व संस्थानों से टाईअप कर समाज के लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने के लिए महासभा सक्रिय रूप से कार्य करेगी। इसी तरह हर साल की तरह भगवान परशुराम जन्मोत्सव को सभी समाजों को जोड़कर सामाजिक समरसता के रूप में पूरे प्रदेश में मनाने का निर्णय लिया गया।

इस मौके पर संरक्षक नटवर लाल शर्मा, सुरेन्द्र पाराशर, महासभा के संस्थापक सुनील उदेईया की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष पद पर योगेन्द्र भारद्वाज, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ सोमेन्द्र सारस्वत, युवा प्रदेश अध्यक्ष दीपेश मिश्रा, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष अक्षत पुरोहित प्रदेश महामंत्री पद जीतेन्द्र मिश्रा एवं मनीष मुदगल को प्रदेश महामंत्री मीडिया प्रभारी, डॉ सुमित तिवाड़ी प्रदेश महासचिव प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, मालती शर्मा, रजनीकांत भारद्वाज को महासचिव पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट