न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स राजस्थान से गिरफ्तार; मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस ने आपराधिक धमकी के आरोप में राजस्थान से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान राजस्थान के बूंदी के रहने वाले बनवारीलाल लटूरलाल गुजर के रूप में हुई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 16 June 2024 4:06:31

सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स राजस्थान से गिरफ्तार; मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मुम्बई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में एक नया अपडेट सामने आ रहा है। मामले में मुंबई पुलिस ने एक नया केस दर्ज किया है। पुलिस ने आपराधिक धमकी के आरोप में राजस्थान से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान राजस्थान के बूंदी के रहने वाले बनवारीलाल लटूरलाल गुजर के रूप में हुई है। आरोपी ने वीडियो जारी कर कहा था कि वह सलमान को मारने के लिए जा रहा है।

पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 27 वर्षीय बनवारीलाल लटूरलाल गुजर ने कथित तौर पर अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें उसने कहा था, 'लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और गिरोह के अन्य सदस्य मेरे साथ हैं और मैं सलमान खान को मारने जा रहा हूं क्योंकि उन्होंने अभी तक माफी नहीं मांगी है।' आरोपी ने राजस्थान के एक हाईवे पर वीडियो बनाया और अपने चैनल पर अपलोड कर दिया। अधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एक टीम राजस्थान भेजी गई और आरोपी को पकड़ लिया गया।

उन्होंने बताया कि मामला मुंबई के एक साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा, हम जांच कर रहे हैं कि क्या आरोपी गुजर की कोई पिछली आपराधिक गतिविधि रही है। उसे भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। इसमें 506(2) (आपराधिक धमकी के लिए सजा) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के प्रावधान शामिल हैं। इसके अलावा मामले की जांच चल रही है।

गौरतलब है कि 14 अप्रैल की तड़के दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित सलमान खान के आवास के बाहर कई राउंड फायरिंग की। उस मामले में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उनमें से एक आरोपी अनुज थापन ने कथित तौर पर 1 मई को पुलिस कस्टडी में फांसी लगा ली थी। एक अलग मामले में नवी मुंबई पुलिस ने सलमान खान पर हमले की साजिश के सिलसिले में हरियाणा के बिश्नोई और गोल्डी बरार गिरोह के एक कथित सदस्य सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज