न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 6 बड़े बदलावों के साथ शुरू हुआ नया वित्तीय वर्ष, महंगी हुई EV गाड़ियाँ, बिना KYC बंद होंगे फास्टैग

सोमवार 1 अप्रैल 2024 से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो गया है। इसके साथ ही 6 बड़े बदलाव भी हुए हैं, जिनका असर सीधा आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 01 Apr 2024 3:28:12

इन 6 बड़े बदलावों के साथ शुरू हुआ नया वित्तीय वर्ष, महंगी हुई EV गाड़ियाँ, बिना KYC बंद होंगे फास्टैग

नई दिल्ली। सोमवार 1 अप्रैल 2024 से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो गया है। इसके साथ ही 6 बड़े बदलाव भी हुए हैं, जिनका असर सीधा आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। राहत की बात यह है कि इन बदलावों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। साथ ही घरेलू गैस सिलेण्डर की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। हाँ आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 32 रुपए तक घट गए हैं। साथ ही इलेक्ट्रिक गाड़ियों को खरीदने के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। वहीं दूसरी ओर SBI ने डेबिट कार्ड की एनुअल मेंटेनेंस फीस में भी वृद्धि की है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 1 अप्रैल सोमवार को कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल 104.88 और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए लीटर है तो डीजल 87.62 रुपए लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ खरीदना हुआ महंगा

आज से इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदना महंगा हो गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार ने फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (FAME-II) के तहत मिलने वाली सब्सिडी बंद कर दी है। इस स्कीम के तहत 22,500 रुपए तक की सब्सिडी दी जाती थी।

हालांकि, सरकार ने आज से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम (EMPS) शुरू की है। यह 31 जुलाई 2024 तक वैलिड रहेगी। नई योजना के तहत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर 10,000 रुपए तक की सब्सिडी मिलेगी। वहीं थ्री व्हीलर पर 25,000 तक सब्सिडी मिलेगी।

इसके अलावा किया, टोयोटा और टाटा ने आज से अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ा दिए हैं। गाड़ियों के अलग-अलग मॉडल और वैरिएंट के अनुसार अलग-अलग कीमतें लागू होंगी। बीते दिनों टाटा ने बताया था कि इनपुट कॉस्ट बढ़ने के चलते उसने कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया है।

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 32 रुपए तक घटे

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज से 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 32 रुपए तक कम कर दिए हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर में कॉमर्शियल सिलेंडर पर 18 रुपये की कमी की गई है। पहले यह 1818 का मिल था, अब 1800 में मिल रहा है। दिल्ली में दाम अब 30.50 रुपए घटकर 1764.50 रुपए हो गए हैं। पहले यह 1795 रुपए में मिल रहा था। वहीं कोलकाता में सिलेंडर अब 32 रुपए घटकर 1879 रुपए में मिल रहा है। पहले इसके दाम 1911 रुपए थे। मुंबई में सिलेंडर 1749 रुपए से 31.50 रुपए कम हो कर 1717.50 का हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर 1930 रुपए का मिल रहा है।

हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में यह ₹806, दिल्ली में यह ₹803, कोलकाता में ₹829, मुंबई में ₹802.50 और चेन्नई में ₹818.50 का मिल रहा है।

SBI डेबिट कार्ड के लिए देना होगा ज्यादा चार्ज

SBI ने कुछ डेबिट कार्ड से जुड़े एनुअल मेंटेनेंस फीस में 75 रुपए बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद क्लासिक-सिल्वर-ग्लोबल-कॉन्टेक्लैस डेबिट कार्ड के लिए 125 रुपए की जगह 200 रुपए सालाना फीस चुकानी होगी। इसमें GST अलग से जोड़ी जाएगी।

बिना KYC वाले फास्टैग हो जाएंगे बंद

अगर आपने अपनी कार के फास्टैग की बैंक से KYC अपडेट नहीं कराई है वो आज से डीएक्टिव हो सकता है। इसके बाद फास्टैग में बैलेंस होने के बावजूद पेमेंट नहीं होगा। दोबारा इसे चालू करने के लिए आपको KYC अपडेट करानी होगी।

इनकम टैक्स भरने के लिए डिफॉल्ट में न्यू टैक्स रिजीम

आज से नई टैक्स रिजीम को सरकार ने डिफॉल्ट कर दिया है। ऐसे में अगर आपको पुरानी टैक्स रिजीम के तहत टैक्स भरना है तो इसे चुनना होगा। सरकार ने 2020 में नई टैक्स रिजीम का ऑप्शन दिया था। नई टैक्स रिजीम में किसी भी तरह के डिडक्शन लागू नहीं होते हैं।

फॉरेन ETF में नहीं कर सकेंगे निवेश

अब आप उन म्यूचुअल फंड स्कीम्स में निवेश नहीं कर पाएंगे जो फॉरेन ETF यानी एक्सचेंज ट्रेडेड फंड में पैसा लगाते हैं। शेयर मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने म्यूचुअल फंड्स पर इस तारीख से नया निवेश लेने पर रोक लगा दी है।

SEBI का आदेश इसलिए आया है, क्योंकि फॉरेन ETF में निवेश की मैक्सिमम लिमिट 1 बिलियन डॉलर (करीब ₹8,332 करोड़) तय है। इसमें निवेश अब इस लिमिट के करीब पहुंच गया है। इसको लेकर सेबी ने देश में म्यूचुअल फंड हाउसेज को हेड करने वाली संस्था एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) को लेटर भी लिखा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी