न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

निचले लेवल से घरेलू निवेशकों की खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, हरे निशान पर बंद हुआ

कारोबार के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही इंडेक्स में उछाल देखने को मिला। आईटी और एफएमसीजी सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टर ऑटो, पीएसयू बैंक, फिन सर्विसेज, मेटल, रियल्टी, मीडिया एनर्जी में खरीदारी देखने को मिली।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 18 Oct 2024 7:03:38

निचले लेवल से घरेलू निवेशकों की खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, हरे निशान पर बंद हुआ

मुंबई । लगातार गिरावट के साथ बंद हो रहे बाजार ने आज कारोबारियों को राहत की सांस लेने दी है, जब भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को हरे निशान में बंद हुआ। हालांकि सुबह की शुरूआत में बाजार गिरावट के साथ खुला था लेकिन ट्रेड के दौरान निचले लेवल से घरेलू निवेशकों की बाजार में खरीदारी लौटने के चलते बाजार ने अपने नुकसान की भरपाई कर ली। बैंकिंग - ऑटो और फार्मा शेयरों में खरीदारी के चलते बाजार में ये रिकवरी आई है। निचले लेवल से सेंसेक्स में 1000 और निफ्टी में 300 अंकों का उछाल देखने को मिला है। आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 218 अंकों की गिरावट के साथ 81,224 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 104 अंकों के उछाल के साथ 24,854 अंकों पर बंद हुआ है।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही इंडेक्स में उछाल देखने को मिला। आईटी और एफएमसीजी सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टर ऑटो, पीएसयू बैंक, फिन सर्विसेज, मेटल, रियल्टी, मीडिया एनर्जी में खरीदारी देखने को मिली।

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स कारोबार के अंत में 183.20 अंक या 0.31 प्रतिशत की तेजी के बाद 58,649.15 पर हरे निशान में बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 11.85 अंक या 0.06 प्रतिशत चढ़ने के बाद 19,077.80 पर बंद हुआ। बाजार का रुझान मिलाजुला रहा।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 1,942 शेयर्स हरे, 1,993 शेयर्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। 108 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए। सेंसेक्स पैक में इंफोसिस, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया, हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाइटन, मारुति, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम टॉप लूजर्स रहे। वहीं, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, सनफार्मा, एसबीआई, अदाणी पोर्ट्स, टीसीएस अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर्स रहे।

निफ्टी पैक में एक्सिस बैंक, विप्रो, आयशर मोटर, आईसीआईसीआई बैंक, श्री राम फाइनेंस, हिंडाल्को, एचडीएफसी लाइफ, ग्रासिम टॉप गेनर्स रहे। इंफोसिस, एशियन पेंट्स, ब्रिटानिया, नेस्ले इंडिया, हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड, टेक महिंद्रा, टाइटन, बजाज ऑटो, आईटीसी टॉप लूजर्स रहे।

शुक्रवार को कई बड़े शेयरों में गिरावट देखने को मिली। ओला के शेयर में फिर गिरावट दिखी। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर ने 85.02 के न्यूनतम और 88.00 के उच्चतम स्तर को छूआ। शेयर 86.95 रुपये पर बंद हुआ है। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर का अब तक का उच्चतम स्तर 157.40 है। यह शेयर अपने उच्चतम स्तर से 45 प्रतिशत गिर चुका है।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 17 अक्टूबर को 7,421 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 4,979 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।

कैपिटल माइंड रिसर्च के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट कृष्णा अप्पाला के अनुसार, "टीसीएस और बजाज ऑटो जैसी कंपनियों के निराशाजनक आंकड़ों के साथ आय सीजन की शुरुआत धीमी रही है। बजाज ऑटो की टिप्पणी से नकारात्मक माहौल रहा, जहां उन्होंने संकेत दिया कि त्योहारी सीजन के दौरान ऑटो सेक्टर के लिए शुरुआती मांग कमजोर रही है।"

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बंगाल में बदलाव नहीं आया तो सनातन खतरे में पड़ जाएगा, मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, उठाया हिंदू कार्ड
बंगाल में बदलाव नहीं आया तो सनातन खतरे में पड़ जाएगा, मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, उठाया हिंदू कार्ड
भारतीय रेलवे की कमाई रिपोर्ट में बड़ा उलटफेर, वंदे भारत-राजधानी-शताब्दी पीछे, इस ट्रेन ने मारी बाजी
भारतीय रेलवे की कमाई रिपोर्ट में बड़ा उलटफेर, वंदे भारत-राजधानी-शताब्दी पीछे, इस ट्रेन ने मारी बाजी
खून से सनी उंगली, बायोमेट्रिक लॉक और दरिंदगी की हदें पार: IRS अफसर की बेटी से रेप-मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे
खून से सनी उंगली, बायोमेट्रिक लॉक और दरिंदगी की हदें पार: IRS अफसर की बेटी से रेप-मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
बंगाल के हालात पर टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'राज्य छोड़ना पलायन नहीं, युवाओं की मजबूरी है'
बंगाल के हालात पर टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'राज्य छोड़ना पलायन नहीं, युवाओं की मजबूरी है'
ममूटी की हर कार का नंबर आखिर 369 ही क्यों होता है? करियर की शुरुआत से जुड़ी है इस पसंद की कहानी
ममूटी की हर कार का नंबर आखिर 369 ही क्यों होता है? करियर की शुरुआत से जुड़ी है इस पसंद की कहानी
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
IPL 2026: लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद बुरी तरह टूटे ऋषभ पंत, खुद और टीम दोनों पर निकाली भड़ास
IPL 2026: लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद बुरी तरह टूटे ऋषभ पंत, खुद और टीम दोनों पर निकाली भड़ास
IPL 2026: ‘वैभव सूर्यवंशी से भी आगे यह खिलाड़ी’, रविचंद्रन अश्विन के बयान से छिड़ी नई बहस
IPL 2026: ‘वैभव सूर्यवंशी से भी आगे यह खिलाड़ी’, रविचंद्रन अश्विन के बयान से छिड़ी नई बहस
जोफ्रा आर्चर ने चहल को पीछे छोड़ा, बने राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल गेंदबाज, रचा नया इतिहास
जोफ्रा आर्चर ने चहल को पीछे छोड़ा, बने राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल गेंदबाज, रचा नया इतिहास