न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'The Kashmir Files' : शिवराज बोले- दर्द से भरा मन, भूपेश बघेल ने कहा- फिल्म में कोई संदेश नहीं, सब आधा अधूरा

फिल्म को लेकर शुरू हुई सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार देर रात 2 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस फिल्म को देखकर अपनी राय व्यक्त की, जिसके बाद इस फिल्म को लेकर चल रही सियासत और तेज हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Mar 2022 8:32:07

'The Kashmir Files' : शिवराज बोले- दर्द से भरा मन, भूपेश बघेल ने कहा- फिल्म में कोई संदेश नहीं, सब आधा अधूरा

विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) के निर्देशन में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) जहां एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है वहीं, फिल्म को लेकर शुरू हुई सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार देर रात 2 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस फिल्म को देखकर अपनी राय व्यक्त की, जिसके बाद इस फिल्म को लेकर चल रही सियासत और तेज हो गई है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार रात पत्नी साधना सिंह, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग और मोहन यादव के साथ फिल्म देखने पहुंचे। वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी फिल्म देखने पहुंचे। दोनों ने फिल्म देखने के बाद अपने विचार रखें। सीएम शिवराज ने कहा कि फिल्म देखने के बाद उनका मन दर्द और तकलीफ से भर गया तो वहीं, भूपेश बघेल ने कहा कि फिल्म में हिंसा के अलवा कुछ भी नहीं है। सब आधा-अधूरा दिखाया गया है।

कश्मीर का सच छुपाने की कोशिश की गई: शिवराज

फिल्म देखने के बाद सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा कि इस फिल्म में एक दृश्य है, जिसमें बताया गया है कि सच जब तक सामने आता है, तब तक झूठ दुनिया का चक्कर लगा लेता है। कश्मीर के सच को छुपाने, भ्रमित करने की जो कोशिश की गई है। नैरेटिव बनाकर गंदी राजनीति की तस्वीर दिखाई गई है। कश्मीरी पंडित भाई-बहनों के साथ जो अत्याचार और अन्याय हुआ है, उसकी मिसाल और कहीं नहीं मिलती है।

सीएम शिवराज ने आगे कहा कि मैं फिल्म के निर्देशक विवेक को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने सच को उजागर किया है। देश में जो लोग नहीं जानते थे, अब वह भी जानेंगे। यह हमारा सौभाग्य है कि मोदी प्रधानमंत्री हैं और कश्मीर से धारा 370 हट गई है। कश्मीर की परिस्थितियां अब बदलती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अपनी जन्मभूमि से, मां शारदा की भूमि से, ज्ञान की उस पवित्र भूमि से अपने ही भाई-बहन अपने बेटा बेटी बेदखल कर दिए गए और जैसे अत्याचार हुए हैं, उसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। मुख्यमंत्री के साथ फिल्म देखकर निकले मंत्री विश्वास सारंग और मोहन यादव ने कहा कि वामपंथियों ने सच पर जानबूझकर पर्दा डाला हुआ था।

भाजपा ने नहीं की कश्मीरी पंडितों को रोकने की कोशिश: सीएम बघेल

उधर, फिल्म देखने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अभी 'कश्मीर फाइल्स' देखकर लौटा हूं। फिल्म में दिखाया गया है कि भाजपा के सहयोग से चल रही सरकार ने कश्मीरी पंडितों को रोकने का प्रयास नहीं किया था, बल्कि उन्हें जाने को कहा। वहां सेना नहीं भेजी गयी। पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी ने जब लोकसभा का घेराव किया, तब सेना भेजी गयी।

फिल्म में कोई संदेश नहीं है, सब आधा अधूरा है

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि इस 'कश्मीर फाइल्स' फिल्म में कोई संदेश नहीं है, सब आधा अधूरा है। केवल हिंसा दिखाने की कोशिश है। भाजपा वालों के सामने खड़े हो जाओ, तो भाग जाते हैं। भाजपा का कोई व्यक्ति फिल्म देखने नहीं आया। बता दें कि भूपेश बघेल ने भाजपा के विधायकों को भी साथ में फिल्म देखने का निमंत्रण दिया था।

बॉक्स ऑफिस पर धमाका


विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े हैं। फिल्म ने महज 5 दिन में 60 करोड़ कमा लिए हैं। सबसे खास बात ये है कि मूवी ने 5वें दिन सबसे ज्यादा कमाई की। वर्किंग डेज में किसी फिल्म का 18 करोड़ कमाना वाकई में हैरानी की बात है। फिल्म की नॉनस्टॉप कमाई जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी