न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर को पर्यटन हब के रूप में विकसित कर रही है सरकार: CM भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भरतपुर में ऐतिहासिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन की संभावनाओं को ध्यान में रखकर सौन्दर्यकरण एवं सुव्यवस्थित विकास कार्य करवाये जा रहे हैं ताकि भरतपुर को पर्यटन स्थल के हब के रूप में विकसित किया जा सके

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 23 Jan 2025 12:44:34

भरतपुर को पर्यटन हब के रूप में विकसित कर रही है सरकार: CM भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भरतपुर में ऐतिहासिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन की संभावनाओं को ध्यान में रखकर सौन्दर्यकरण एवं सुव्यवस्थित विकास कार्य करवाये जा रहे हैं ताकि भरतपुर को पर्यटन स्थल के हब के रूप में विकसित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इसी दिशा में हमारी सरकार ने पहले बजट में भरतपुर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की।

शर्मा बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर भरतपुर की बजट घोषणाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लगभग सभी बजट घोषणाओं से संबंधित भूमि आवंटन के कार्य किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि भूमि आवंटन के बाद आगे की प्रक्रिया में तेजी लाएं ताकि इन विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा सके। उन्होंने बजट घोषणाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए धरातल पर शीघ्र मूर्तरूप देने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट घोषणा की अनुपालना में भरतपुर से शुरूआत करते हुए प्रदेश में पहली बार सभी कार्यालयों को एक स्थान पर लाने के लिये कर्मशिला भवन का नवाचार किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए भूमि आवंटन किया जा चुका है तथा शेष कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाए। साथ ही, उन्होंने जनाना अस्पताल को पुराने शहर से बाहर शिफ्ट करने, पशु चिकित्सालय एवं वेटरनरी कॉलेज को अन्यत्र शिफ्ट करने तथा विज्ञान केन्द्र की स्थापना की प्रगति की समीक्षा की।

शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने बजट में आमजन को सुलभ सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए घोषणाएं की हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि बजट घोषणाओं में शामिल हीरादास-कुम्हेर गेट फ्लाई ओवर, काली बगीची-आरबीएम अस्पताल फ्लाई ओवर निर्माण जल्द किया जाए। उन्होंने भरतपुर एवं डीग जिले की सड़क निर्माण से संबंधित बजट घोषणाओं की प्रगति की भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि भरतपुर जिले में स्वीकृत जीएसएस निर्माण के समस्त कार्य जल्द पूरा किया जाए। साथ ही, शहर में बिजली तारों को भूमिगत करने का कार्य को गति दी जाए। उन्होंने रूपवास, नदबई एवं कामां में बस स्टैण्ड के निर्माण कार्यों, भरतपुर में मास्टर आदित्येन्द्र एवं बदनसिंह विद्यालयों में करवाये जाने वाले विकास कार्यों को चिन्हित कर इनके सौन्दर्यकरण एवं पार्किंग कार्यों की समीक्षा भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी विरासत का रखरखाव व संरक्षण गुणवत्ता के साथ हो, इसके लिये पर्यटन महत्व के कार्यों को समय पर पूरा करायें। उन्होंने निर्देश दिए कि गिर्राज कैनाल, भरतपुर का पुनरोद्धार एवं सौन्दर्यकरण तथा सुजानगंगा के रिवाईवल हेतु डीपीआर कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए। साथ ही, उन्होंने गोविन्द स्वामी पेनोरमा (अटारी), श्री गोकुला जाट पेनोरमा, राजा खेमकरण पेनोरमा के निर्माण से संबंधित निविदा कार्य को पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।

शर्मा ने कहा कि वैर के सफेद महल, प्रताप फुलवारी एवं प्रताप नहर सहित किले की मरम्मत एवं सौन्दर्यकरण, भरतपुर किले के आस-पास क्षेत्र में सौन्दर्यकरण एवं उन्नयन कार्य शुरू किए गए हैं। इनको गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए। बैठक में पूंछरी का लौठा, गिरिराज जी व भरतपुर शहर के विकास की कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण दिया गया। भरतपुर के जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, होटल, खनन, ऑटोमोबाइल व्यवसायियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बिंदुओं पर अपने सुझाव साझा किए

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट