न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खुद केन्द्र सरकार नहीं चलने दे रही संसद की कार्यवाही: मल्लिकार्जुन खड़गे

संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इसकी शुरुआत 25 नवंबर से हो गई है। बार-बार संसद की कार्यवाही स्थगित को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार खुद संसद की कार्यवाही नहीं चलने दे रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 01 Dec 2024 8:44:15

खुद केन्द्र सरकार नहीं चलने दे रही संसद की कार्यवाही: मल्लिकार्जुन खड़गे

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इसकी शुरुआत 25 नवंबर से हो गई है। बार-बार संसद की कार्यवाही स्थगित को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार खुद संसद की कार्यवाही नहीं चलने दे रही है।

संसद की कार्यवाही समय से पहले स्थगित होने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "मेरा आरोप है कि अगर 2 मिनट में सत्र स्थगित हो जाता है तो उन्हें इसे जारी रहने देना चाहिए। सरकार खुद 5 मिनट में स्थगित हो जाती है। क्या आपने कभी ऐसा सुना है? कितने लोग वहां आए हैं, वे व्यवधान डाल रहे हैं और चर्चा नहीं होने दे रहे हैं, इसलिए यह उनकी गलती है, हमारी नहीं। सदन को चलाने के लिए उन्हें विपक्ष को विश्वास में लेकर हर संभव प्रयास करना चाहिए।"

यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस का कोई प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के संभल जाएगा। इस पर अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जाएगा, जाएगा।

बता दें कि रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिल्ली के रामलीला मैदान में संविधान की रक्षा के लिए महारैली को संबोधित करते हुए कहा था कि हमें एक रहकर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करनी है। अगर संविधान और लोकतंत्र नहीं बचा, तो हमारी हिस्सेदारी और भागीदारी भी नहीं बचेगी।

अंग्रेजों के जमाने में सिर्फ कुछ लोगों को ही वोटिंग का अधिकार था, जिनमें जमींदार और अमीर लोग हुआ करते थे। लेकिन पंडित जवाहरलाल नेहरू ने प्रधानमंत्री बनने के बाद सार्वभौमिक मताधिकार के साथ सभी को वोटिंग का अधिकार दिया था।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जातिगत आधारित जनगणना की बात की तो पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम देश को तोड़ने की बात कर रहे हैं। लेकिन, हम देश को तोड़ने की नहीं, देश को जोड़ने की बात कर रहे हैं। जातिगत आधारित जनगणना से पता चलेगा कि किसकी कितनी भागीदारी और हिस्सेदारी है, ताकि उनके लिए बेहतर काम किया जा सके। उन्होंने आगे कहा था कि देश की एकता को तोड़ने में नरेंद्र मोदी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हमारी लड़ाई उनकी फैलाई गई नफरत के खिलाफ है, जिसके लिए राजनीतिक शक्ति बेहद जरूरी है। अगर बाबासाहेब अंबेडकर संविधान के रूप में आपको मताधिकार नहीं देते, तो देश में लोग बड़े और शक्तिशाली पदों पर नहीं बैठे होते।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म