न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों की गिरावट से टूटी शेयर बाजार की कमर, निवेशकों के 4.7 लाख करोड़ स्वाहा

सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को दोनों प्रमुख सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 में भयानक गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 50 में बुधवार को आई गिरावट जून 2022 के बाद सबसे अधिक रही।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 17 Jan 2024 6:41:38

बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों की गिरावट से टूटी शेयर बाजार की कमर, निवेशकों के 4.7 लाख करोड़ स्वाहा

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार पूरी तरह से तहस-नहस हो गया। बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों की रिकॉर्ड-तोड़ गिरावट ने बाजार की कमर पूरी तरह से तोड़ दी। सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को दोनों प्रमुख सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 में भयानक गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 50 में बुधवार को आई गिरावट जून 2022 के बाद सबसे अधिक रही।

निवेशकों के 4.7 लाख करोड़ रुपये स्वाहा

आज बाजार में गिरावट का सबसे बड़ा कारण एचडीएफसी बैंक में बड़ी गिरावट है। सेंसेक्स की 1600 अंकों की गिरावट में करीब 950 अंक का योगदान अकेले एचडीएफसी बैंक का रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों के लिए आज का दिन करीब डेढ़ साल में सबसे खराब दिन साबित हुआ। इससे पहले जून 2022 में घरेलू बाजार में इस तरह की गिरावट देखने को मिली थी। बाजार की इतनी बड़ी गिरावट के चलते सिर्फ आज-आज के दिन में निवेशकों को लगभग 4.7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की चपत लग गई।

सुबह से ही गिरा रहा बाजार

बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों आज सुबह से ही बड़ी गिरावट का इशारा कर रहे थे। दोनों की शुरुआत करीब एक-एक फीसदी की गिरावट के साथ हुई थी। जैसे-जैसे दिन का कारोबार आगे बढ़ता गया, बाजार का नुकसान बढ़ता चला गया। कारोबार बंद होने तक सेंसेक्स और निफ्टी का नुकसान 2.25 फीसदी तक पहुंच चुका था, जो घरेलू शेयर बाजार की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट में से एक है।

सेंसेक्स को इतना बड़ा नुकसान

सेंसेक्स एक दिन पहले 73,128.77 अंक पर रहा था। आज इसने कारोबार की शुरुआत बड़े नुकसान के साथ 71,998.93 अंक पर की। कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 1628.01 अंक यानी 2.23 फीसदी गिरकर 71,500.76 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 71,429 अंक तक गिरा।

आईटी शेयरों को छोड़ सब लुढ़के

सेंसेक्स की कंपनियों में सिर्फ टेक शेयरों ने बाजार को कुछ सहारा दिया। एचसीएल टेक सबसे ज्यादा 1.34 फीसदी मजबूत हुआ। इंफोसिस में 0.55 फीसदी, टेक महिंद्रा में 0.54 फीसदी और टीसीएस में 0.38 फीसदी की तेजी आई। दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक सबसे ज्यादा साढ़े आठ फीसदी टूट गया। टाटा स्टील में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीअईसीआई बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और बजाज फिनसर्व के शेयरों में 2.38 फीसदी से 3.66 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी पर ऐसा रहा हाल

निफ्टी 50 की बात करें तो यह इंडेक्स 459.20 अंक (2.08 फीसदी) लुढ़ककर 21,571.95 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी के सेक्टोरल इंडिसेज में निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज दोनों 4.28 फीसदी लुढ़के। सिर्फ निफ्टी आईटी ही 0.64 फीसदी की हल्की तेजी में रहा। निफ्टी आईटी और निफ्टी रियल्टी जैसे सेक्टर में भी 1-2 फीसदी तक की गिरावट आई।

बैंक निफ्टी में आज करीब 2000 अंकों की गिरावट देखी गई। यह बैंक निफ्टी इंडेक्स की मार्च 2022 के बाद की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट है। इस बारे में स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट प्रवेश गौड़ का कहना है- बैंक निफ्टी इंडेक्स में आज फ्री फॉल देखने को मिला। बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई। डेली चार्ट में बैंक निफ्टी ने हेड-एंड-शोल्डर फॉर्मेशन दिखाया। अभी इस इंडेक्स के लिए 45,500-44,800 सपोर्ट एरिया मालूम पड़ रहा है, जहां हम बाउंसबैक की उम्मीद कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी