न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

28 फरवरी से शुरू होगा बाबा श्याम का 12 दिवसीय फाल्गुनी वार्षिक लक्खी मेला, श्रद्धालुओं को चलना होगा 8 KM, लगेगा 5 घंटे का समय

राजस्थान के खाटूश्यामजी में लखदातार बाबा श्याम का 12 दिवसीय फाल्गुनी वार्षिक लक्खी मेला 28 फरवरी से शुरू होगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 15 Feb 2025 8:12:57

28 फरवरी से शुरू होगा बाबा श्याम का 12 दिवसीय फाल्गुनी वार्षिक लक्खी मेला, श्रद्धालुओं को चलना होगा 8 KM, लगेगा 5 घंटे का समय

सीकर। राजस्थान के खाटूश्यामजी में लखदातार बाबा श्याम का 12 दिवसीय फाल्गुनी वार्षिक लक्खी मेला 28 फरवरी से शुरू होगा। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को खाटूधाम तक पहुंचने के बाद तकरीबन 8 किमी पैदल चलना होगा। इसके बाद ही लखदातार श्याम प्रभु के दर्शन होंगे। श्री श्याम मंदिर कमेटी संपूर्ण मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं की तैयारियों में जुटी हुई है। इन सभी व्यवस्थाओं की पुलिस और प्रशासन के अधिकारी समय-समय पर देखरेख कर रहे हैं।

श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह चौहान ने बताया कि भक्तों के लिए रींगस रोड पर मुख्य प्रवेश द्वार से बिजली ग्रिड होते हुए खटीकान मोहल्ला, होटल खाटूश्यामजी पैलेस, कैरपुरा तिराहा से पास चारण मैदान तक जिगजैग रास्ता बनाया गया है। इसे टीन शेड से कवर किया गया है। इसी प्रकार दूसरा रास्ता लखदातार मैदान में बने स्थाई जिगजैग से बनाया गया है। यह रास्ता कुमावत कृषि फार्म, 75 फीट के मुख्य मेला मैदान की 14 सीधी लाइन से होकर मंदिर पहुंचेगा। इस सफर में भक्तों को तकरीबन 5 घंटे से भी अधिक का समय लगेगा।

कमेटी के मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि मेले में आने वाले भक्तों को सुविधाजनक दर्शन हो, इसके लिए कमेटी पुलिस व प्रशासन की देखरेख में सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने में जुटी हुई है। टेंट का काम देख रहे तेजपाल कुमावत ने बताया कि संपूर्ण मेला परिक्षेत्र, जिसमें पार्किंग मार्ग, जिगजैग और लाइनों आदि में तकरीबन 80 हजार बांस और बल्ली, 500 बंडल रस्सी व 4 हजार के करीब टीनशेड लगेंगे। वहीं, रोशनी की व्यवस्था के लिए संपूर्ण मेला क्षेत्र में 8 हजार एलइडी लाइट, 50 के करीब जनरेटर एवं 40 के करीब अस्थाई बिजली कनेक्शन होंगे। संपूर्ण काम में करीब 400 मजदूर काम में जुटे हुए है।

एक करोड़ पानी के पाउच बनेंगे

मेले में लाखों श्रद्धालुओं को पीने के पानी के लिए कमेटी ने एक करोड़ पीने के लिए पानी के पाउच बनवा रही है। रींगस रोड पर कमेटी की गोशाला में दिन रात मजदूर पानी के पाउच बनाने में जुटे हुए हैं। यह पाउच ट्रैक्टर से लखदातार मैदान में पहुंचाए जा रहे है। वहीं, चारण मैदान में 2 हजार लीटर की 25 पानी की टंकियां बनाई गई है पूरे जिगजैग में बोरिंग से पाइपलाइन डाली जा रही है। संपूर्ण जिगजैग की कतारों में 150 पानी के नल व गर्मी से राहत के लिए पानी की बौछार की व्यवस्था की जाएगी एवं 25 पानी के टैंकर होंगे।

19 डोम बनेंगे

कमेटी के कोषाध्यक्ष कालू सिंह चौहान ने बताया कि मेले के दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से एक दर्जन के करीब डोम लगाए जाएंगे। इसमें स्काउट्स, पुलिस, निशान, स्वयंसेवकों व श्रद्धालुओं के विश्राम आदि के लिए 19 डोम की व्यवस्था की जाएगी। संपूर्ण मेला क्षेत्र में 150 अस्थाई शौचालय बनाए जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी