न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जब भइया ने कहा मैं क्रिश्चियन हूं...सुनते ही आतंकियों ने सीने में मार दी गोली

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी और LIC में ब्रांच मैनेजर सुषील नाथानिएल की आतंकियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। इस हमले में उनकी बेटी अकांक्षा के पैर में गोली लगी और वह अस्पताल में भर्ती हैं। आतंकियों ने सुषील से कलमा पढ़ने को कहा और जब उन्होंने बताया कि वह ईसाई हैं, तो आतंकियों ने उन्हें गोली मार दी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Apr 2025 3:54:36

 जब भइया ने कहा मैं क्रिश्चियन हूं...सुनते ही आतंकियों ने सीने में मार दी गोली

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत सुशील नाथानिएल की आतंकियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। इस हमले में उनकी बेटी अकांक्षा के पैर में गोली लग गई, और वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं।

यह परिवार 19 अप्रैल को कश्मीर की यात्रा पर गया था। सुशील के साथ उनकी पत्नी जेनिफर, बेटा ऑस्टिन और बेटी अकांक्षा भी थे। सुशील के भाई, विकास नाथानिएल ने बताया कि आतंकियों ने सुशील से कलमा पढ़ने को कहा और जब उन्होंने बताया कि वह ईसाई हैं, तो आतंकियों ने उन पर गोली चला दी।

विकास नाथानिएल ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9:30 बजे उनके भतीजे ऑस्टिन ने फोन किया और दुखद सूचना दी। ऑस्टिन ने बताया, 'भाभी जेनिफर ने बताया कि आतंकियों ने सुशील भइया से घुटनों के बल बैठकर कलमा पढ़ने को कहा। जब भइया ने कहा कि वह ईसाई हैं, तो आतंकी ने उन्हें गोली मार दी। हमारी भतीजी अकांक्षा के पैर में गोली लगी है।'

इसके अलावा, छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी व्यापारी दिनेश मिराणिया भी इस हमले में शहीद हो गए। जैसे ही उनकी मौत की खबर आई, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, जो मुंबई में चल रही टेक्सटाइल और स्टील उद्योग की बैठक में थे, तुरंत अपनी यात्रा बीच में छोड़कर रायपुर लौट आए। मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं दो दिनों के लिए मुंबई दौरे पर था, लेकिन जैसे ही खबर मिली, मैं तुरंत लौट आया और दिनेश मिराणिया के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ।" उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने हमेशा पाकिस्तान को उचित जवाब दिया है, और इस बार भी भारत उसे सख्त सबक सिखाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?