न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

औरंगाबाद में रची जा रही राम मंदिर उद्घाटन के दौरान आतंकी हमले की साजिश, एटीएस की छापेमारी

22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भव्य श्रीराममंदिर के उद्घाटन से पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 04 Jan 2024 4:20:30

औरंगाबाद में रची जा रही राम मंदिर उद्घाटन के दौरान आतंकी हमले की साजिश, एटीएस की छापेमारी

लखनऊ। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भव्य श्रीराममंदिर के उद्घाटन से पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इस बीच यूपी एटीएस ने अयोध्या में आतंकी हमले की साजिश को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एटीएस सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र के औरंगाबाद में राम मंदिर उद्घाटन के दौरान आतंकी हमले की साजिश रची जा रही थी।

एटीएस ने इस मामले में केस दर्ज करने के बाद औरंगाबाद में महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर 11 संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी की पर अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इस दौरान कई फोन बरामद किए गए। एटीएस ने फोन मालिकों को लखनऊ मुख्यालय तलब किया है। इस दौरान एटीएस लखनऊ में इनसे पूछताछ करेगी।

प्राण प्रतिष्ठा से पहले थी आतंकी हमले की साजिश

सूत्रों के मुताबिक, अयोध्या में राम मंदिर के उद्धाटन और प्राण प्रतिष्ठा से पहले विशेष समुदाय के कुछ युवक विशेष समुदाय के लोगों को भड़का रहे थे। उनका मकसद था कि मंदिर उद्घाटन से पहले बड़ी वारदात को अंजाम दिया जा सके। इनपुट से जानकारी मिलने के बाद एटीएस की टीम सक्रिय हो गई।

साजिश में शामिल मिर्जा सैफ बेग, अब्दुल वाहिद, यासिर, जियाउद्दीन सिद्दीकी, थोर भान, एसके खालिद, ताहिर, हबीब समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। इस बीच एटीएस को खबर लगी कि यह सभी संदिग्ध घर से गायब हो गए हैं। यूपी एटीएस की टीम औरंगाबाद जाकर उनके घर पर छापेमारी की।

ISIS के समर्थन में किया था पोस्ट

ज्ञातव्य है कि राम मंदिर के उद्घाटन से पहले औरंगाबाद निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर आईएस के समर्थन में भड़काऊ पोस्ट किया था जिसे सभी ने शेयर किया था। हालांकि पुलिस अभी तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

झांसी से हुई जिबरान मकरानी की गिरफ्तारी

इससे पहले यूपी एटीएस ने अयोध्या के राम मंदिर को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में झांसी के जिबरान मकरानी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए एटीएस की साइबर पेट्रोलिंग के दौरान जिबरान मकरानी की यह पोस्ट पकड़ी गई। यह पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर आईडी @jibranMakrani1 द्वारा विद्वेषपूर्ण व भड़काऊ पोस्ट की गई थी।

प्रधानमंत्री समेत कई हस्तियां रहेंगी मौजूद

बता दें कि राम मंदिर उद्घाटन और राम लला के प्राण प्रतिष्ठा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य यजमान के तौर पर मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत, यूपी की राज्यपाल आनंदीबने पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे VVIP की मौजूदगी को देखते हुए एटीएस द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल