न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

थम नहीं रहा कुत्तों का आतंक, पड़ोसी के पिटबुल ने काटा महिला को, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, दर्ज हुआ केस

ताजा मामला दिल्ली के स्वरूप नगर से सामने आया है, जहां गली नंबर 14 में रहने वाली एक महिला पर पड़ोसी के पिटबुल डॉग ने हमला कर दिया। जिसके बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित महिला ने पड़ोसी परिवार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 05 Nov 2023 11:21:14

थम नहीं रहा कुत्तों का आतंक, पड़ोसी के पिटबुल ने काटा महिला को, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, दर्ज हुआ केस

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली बाशिंदे कई प्रकार की आतंकी घटनाओं से रूबरू हो चुके हैं। ऐसे में उन्हें किसी प्रकार की कोई आतंकी घटना नहीं हिला पाती है। आतंकियों को लेकर दिल्ली अब बेखौफ है लेकिन इन दिनों दिल्ली के लोग इंसानी आतंक से दूर जानवरों के आतंक से हिली हुई है, वो भी विशेष रूप से कुत्तों के आतंक से। दिल्ली में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।

ताजा मामला दिल्ली के स्वरूप नगर से सामने आया है, जहां गली नंबर 14 में रहने वाली एक महिला पर पड़ोसी के पिटबुल डॉग ने हमला कर दिया। जिसके बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित महिला ने पड़ोसी परिवार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

पेशाब कराने से टोका

गौरतलब है कि यह घटना तीन नवंबर की है। स्वरूप नगर इलाके की गली नंबर 14 में रहने वाली रिया देवी ने देखा कि पड़ोसी परिवार की महिला अपने पिटबुल डॉग को रिया के घर के आगे शौच कराने के लिए लाती है। इस बात से नाराज रिया पड़ोसी महिला से इसकी शिकायत करने लगी और थोड़ी देर में दोनों के बीच बहस होने लगी। दोनों महिलाओं का झगड़ा देख एक लड़का उनके पास आकर खड़ा हो जाता है।

अचानक रिया पर हमला कर देता है पिटबुल

पिटबुल लड़के को सूंघना शुरू कर देता है और उसके पैर पर दांत गड़ाने की कोशिश करता है लेकिन लड़का डर के मारे पीछे हो जाता है। इसके बाद घर के दरवाजे पर खड़ी महिला रिया के पास आकर खड़ी हो जाती है। पिटबुल डॉग अपनी मालकिन के पास आता है और अचानक रिया पर हमला कर देता है। शोर मचने पर गली में हंगामा मच जाता है। पड़ोसी महिला के परिवार के लोग भी बाहर आ जाते हैं। उसका बेटा पिटबुल को लेकर घर में चला जाता है। मामला यहीं शांत नहीं होता है। युवक बाहर निकलता है और रिया को धक्का देता है।

रिया को कई जगह पर बुरी तरह से काटा

पिटबुल एक बार फिर बाहर निकलकर रिया पर हमला कर देता है। परिवार वाले कुत्ते को कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं लेकिन कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। पड़ोसी परिवार की एक लड़की पिटबुल को पकड़ती है। कुत्ता लड़की के हाथ से छूटकर फिर से रिया पर झपट पड़ता है। पिटबुल डॉग रिया को कई जगह पर बुरी तरह से काट देता है। कई सारे लोग इक्ट्ठा हो जाते हैं। तब जाकर युवक पिटबुल को पकड़ता है।

पुलिस ने दर्ज किया केस

पिटबुल के हमले में रिया को शरीर में पांच जगहों पर जख्म हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित महिला ने पड़ोसी महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रिया ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी महिला ने जानबूझकर अपने कुत्ते को उन पर छोड़ा था। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार

भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये

क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण

पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार

दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान

महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी

जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस

'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा

रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद

क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा

पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर

राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में

एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ

ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन