न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टैरिफ वॉर ने फिर मचाया गदर, सेंसेक्स 350 अंक गिरकर 73,700 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी करीब 150 अंक लुढ़का

9 अप्रैल को शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत के साथ सेंसेक्स में 400 और निफ्टी में 100 अंकों तक की गिरावट देखी गई। अमेरिका-चीन टैरिफ वॉर और RBI की ब्याज दरों को लेकर निवेशक सतर्क हैं। फार्मा, IT और मेटल सेक्टर में भारी गिरावट, जबकि ऑटो और FMCG में मामूली तेजी देखी गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 09 Apr 2025 10:45:53

टैरिफ वॉर ने फिर मचाया गदर, सेंसेक्स 350 अंक गिरकर 73,700 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी करीब 150 अंक लुढ़का

मुम्बई। आज 9 अप्रैल बुधवार को शेयर बाजार की कमोजरी के साथ शुरुआत हुई है। प्री-ओपन से ही नेगेटिव संकेत मिल रहे थे। वहीं विदेशी बाजारों में हलचल मची हुई है। अमेरिकी और एशियाई बाजार लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। शेयर बाजार के मुख्य इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स लगभग 120 अंक गिर चुके हैं। वहीं एनएसई निफ्टी में भी गिरावट है।

अमेरिका और चीन के बीच भड़के टैरिफ वॉर ने एक बार फिर दुनियाभर के बाजारों में हलचल मचा दी है। जहां भारत में बाजार और निवेशकों की नजर आज RBI के फैसले पर है वहीं, चीन पर 104 फीसदी टैरिफ वाला बयान बाजार में एक बार फिर घमासान मचा दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन पर लगाए गए टैरिफ पर जवाबी कार्रवाई करते हुए चीन ने अमेरिका पर 34% टैरिफ लगाया था। ट्रंप ने 8 अप्रैल तक इसे वापस लेने को कहा था जिसे चीन ने नहीं माना। अब अमेरिका ने चीन से आयात होने वाले सामान पर 104% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। चीन पर टैरिफ का असर आज भारतीय बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लगभग 400 अंक गिरकर 73,793 पर ट्रेड कर रहा है। इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज 100 अंक गिरकर 22,423 पर ट्रेड कर रहे हैं। हालांकि बाजार में लगातार हलचल जारी है।

सेंसेक्स में 250 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है वहीं निफ़्टी में भी जोरदार गिरावट देखी जा रही है। बाजार खुलते ही फार्मा सेक्टर के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान ने ग्लोबल और घरेलू शेयर बाजारों में हलचल मचा दी है। अब ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि RBI ब्याज दरों में 0.25% की कटौती करेगा, लेकिन अगर यह कटौती 0.5% तक पहुंची तो यह बाजार के लिए बड़ा पॉजिटिव सरप्राइज साबित हो सकता है।

इंफोसिस, HCL, टेक महिंद्रा, सनफार्मा, टाटा स्टील और TCS में 3% तक की गिरावट है। वहीं, निफ्टी के 50 में 42 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। NSE के IT, मेटल, फार्मा, रियल्टी और हेल्थकेयर इंडेक्स में 2% की गिरावट है। ऑटो और FMCG में मामूली तेजी है।

8 अप्रैल को सेंसेक्स 1135 अंक या 1.55% चढ़कर 74,273 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 374 अंक या 1.69% की तेजी रही, ये 22,535 के स्तर पर बंद हुआ है।

कल के कारोबार में मीडिया, रियल्टी और सरकारी बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी दिखी। निफ्टी मीडिया इंडेक्स 4.72% चढ़ा। वहीं निफ्टी पीएसयू बैंक और रियल्टी इंडेक्स करीब 2.50% चढ़े। FMCG, आईटी और ऑटो में करीब 2% की तेजी रही।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत