न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिला ने की पति की हत्या, पर पुलिस ने बाइज्जत उसे छोड़ दिया, पढ़े पूरी घटना

तमिलनाडु पुलिस ने अपने तरह की इस पहली घटना में 41 साल की महिला को भारतीय अपराध संहिता (IPC) की धारा 100 के तहत आत्मरक्षा के अधिकार के तहत छोड़ दिया। पुलिस ने जांच में पाया कि महिला ने अपनी आत्मरक्षा में अपने पति का कत्ल किया है, इसलिए गिरफ्तारी के तुरंत बाद महिला को रिहा कर दिया गया। हत्या की यह घटना गुरुवार रात की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 29 Jan 2022 8:58:55

महिला ने की पति की हत्या, पर पुलिस ने बाइज्जत उसे छोड़ दिया, पढ़े पूरी घटना

तमिलनाडु से हत्या का बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां, एक महिला ने अपने पति की हथौड़े से मारकर हत्या कर दी। इसके बाद महिला ने मुहल्ले वाले को बुला कर इसकी सूचना भी दी। पुलिस को सूचना मिलते है मौके पर पहुंचकर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन कुछ देर बाद ही पुलिस ने महिला को बाइज्जत रिहा कर दिया। तमिलनाडु पुलिस ने अपने तरह की इस पहली घटना में 41 साल की महिला को भारतीय अपराध संहिता (IPC) की धारा 100 के तहत आत्मरक्षा के अधिकार के तहत छोड़ दिया। पुलिस ने जांच में पाया कि महिला ने अपनी आत्मरक्षा में अपने पति का कत्ल किया है, इसलिए गिरफ्तारी के तुरंत बाद महिला को रिहा कर दिया गया। हत्या की यह घटना गुरुवार रात की है।

ये है पूरी घटना

दरअसल, महिला और उनकी 20 वर्षीय बेटी पति के साथ रहती थी। घटना के वक्त पति नशे में धुत था। वह अक्सर शराब पीकर महिला के साथ मारपीट करता था। शराब खरीदने के लिए वह महिला से पैसा मांगता रहता था और नहीं देने पर उसके साथ मारपीट और अभद्रता करता था। गुरुवार की रात नशे में धुत महिला का पति घर आया और 20 साल की अपनी ही बेटी के साथ यौन शोषण करने की कोशिश करने लगा। जब महिला ने उसे रोकने की कोशिश की तो पति ने उस पर हमला कर दिया। अपनी और अपनी बेटी की रक्षा करने के कोशिश में महिला ने अपने पति पर हथौड़े से सिर पर वार कर दी। हथौड़े के मार से पति की वहीं मौत हो गई। इसके बाद महिला ने पड़ोसी को इस बात की सूचना दे दी। पड़ोसी ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर महिला और उनकी बेटी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफतार करने के बाद पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस ने पाया कि अपनी आत्मरक्षा के लिए महिला ने अपने पति का खून किया है। इसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत दर्ज किए केस को बदलकर 100 कर दिया। पुलिस अपनी रिपोर्ट अब कोर्ट को सौपेगी। बता दे, आईपीसी की धारा 100 के तहत किसी को भी अपने शरीर की रक्षा के लिए आत्मरक्षा का अधिकार है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत