न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तहव्वुर राणा का भारत प्रत्यर्पण बड़ी सफलता, विपक्षी नेताओं ने की मोदी सरकार की सराहना; साथ में दी एक नसीहत

मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा का अमेरिका से भारत प्रत्यर्पण हो चुका है, जिसे मोदी सरकार की बड़ी सफलता माना जा रहा है। विपक्षी नेता माजिद मेनन ने भी इसे सराहा और कहा कि अमेरिका ने इस मामले में बहुत समय लिया। अब भारत को इस मामले में न्याय करने का मौका मिलेगा, जो पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 10 Apr 2025 12:37:40

तहव्वुर राणा का भारत प्रत्यर्पण बड़ी सफलता, विपक्षी नेताओं ने की मोदी सरकार की सराहना; साथ में दी एक नसीहत

मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा का अमेरिका से भारत प्रत्यर्पण हो चुका है। इसे भारत सरकार की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, और विपक्षी नेता भी इसकी सराहना कर रहे हैं। शरद पवार की पार्टी एनसीपी के नेता माजिद मेनन ने कहा कि यह निश्चित रूप से मोदी सरकार के लिए एक बड़ी सफलता है। अमेरिका ने इस मामले में बहुत समय लिया, और राणा का प्रत्यर्पण पहले हो जाना चाहिए था। अब हमें खुशी है कि हम इस मामले में न्याय कर सकेंगे। यह पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है।

माजिद मेमन ने यह भी कहा कि इस केस में अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन किया जाना चाहिए। अगर प्रक्रिया सही तरीके से पूरी की जाएगी, तो जांच टीम अच्छा काम करेगी और ट्रायल को सही दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा। तहव्वुर राणा के खिलाफ दिल्ली में मामला चलना है, और एनआईए की विशेष अदालत में सुनवाई होगी। इसके बाद हाई कोर्ट में भी मामले की सुनवाई होनी है। इस मामले में होम मिनिस्ट्री ने विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र मान को वकील नियुक्त किया है। नरेंद्र मान के पास लंबा अनुभव है और उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों में वकालत की है, जैसे 2018 के एसएससी पेपर लीक केस में। सरकार ने उनकी कड़ी मेहनत और अनुभव को ध्यान में रखते हुए उन्हें लोक अभियोजक नियुक्त किया है। बता दें कि मुंबई हमले के दोषी अजमल कसाब के मामले में भी उज्जवल निकम को वकील नियुक्त किया गया था, जिन्होंने कसाब को फांसी दिलाने के लिए मजबूती से दलीलें दी थीं। तहव्वुर राणा को तिहाड़ जेल में रखा जाएगा, और इस मामले की सुनवाई जल्द ही शुरू होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?