न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रामलला को सूरत के हीरा कारोबारी ने दान किया मुकुट, हीरों और 4 किलो सोने का हुआ इस्तेमाल, कीमत 11 करोड़

सूरत के हीरा कारोबारी मुकेश पटेल ने अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में स्थापित रामलला की मूर्ति के लिए उन्होंने एक 'मुकुट' दान किया है जिसका मूल्य 11 करोड़ रुपये है। इस मुकुट को नवनिर्मित राम मंदिर में भगवान के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 23 Jan 2024 4:17:08

रामलला को सूरत के हीरा कारोबारी ने दान किया मुकुट, हीरों और 4 किलो सोने का हुआ इस्तेमाल, कीमत 11 करोड़

सूरत। अयोध्या में राम मंदिर के प्रथम तल के निर्माण के साथ ही भगवान राम अपने भव्य गर्भ गृह में विराजमान हो चुके हैं। भक्त अपने राजा राम के दर्शन के लिए उपहार लेकर आ रहे हैं। कोई उनके लिए छप्पन भोग बनाकर ला रहा है तो कोई उनके लिए मखमली कपड़े लेकर आ रहा है। ऐसे में सूरत मौजूद ग्रीन लैब डायमंड कंपनी के मालिक मुकेश पटेल ने भगवान राम को सोने हीरे और कीमती रत्नों से सजा 6 किलोग्राम वजन का मुकुट भेंट किया है। जिसका मूल्य 11 करोड़ रुपये है।

हीरा कारोबारी ने दान में दिया मुकुट

सूरत के हीरा कारोबारी मुकेश पटेल ने अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में स्थापित रामलला की मूर्ति के लिए उन्होंने एक 'मुकुट' दान किया है जिसका मूल्य 11 करोड़ रुपये है। इस मुकुट को नवनिर्मित राम मंदिर में भगवान के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है।

4 किलो सोना, छोटे-बड़े साइज के डायमंड से तैयार की गई मुकुट

गौरतलब है कि भगवान रामलला की मूर्ति के मुकुट के लिए नाप लेने के लिए कंपनी के दो कर्मचारियों को विशेष विमान से अयोध्या भेजा गया था। कंपनी के कर्मचारी मूर्ति का माप लेकर सूरत आए। इसके बाद मुकुट बनाने का काम शुरू किया गया था। 6 किलो वजन के इस मुकुट में 4 किलो सोना उपयोग हुआ है। इसके उपरांत छोटे-बड़े साइज के डायमंड, माणिक, मोती और नीलम जैसे रत्न जड़े गए हैं। रामलला की मूर्ति को सिर से पैर तक कई आभूषणों से सजाया गया है। हाथों में सोने का धनुष-बाण है तो माथा चांदी और लाल तिलक से सुशोभित है।

6 किलो का वजन 11 करोड़ की कीमत

सूरत में ग्रीन लैब डायमंड कंपनी के मालिक मुकेश पटेल ने भगवान राम को सोने, हीरे और कीमती रत्नों से सजा 6 किलोग्राम वजन का मुकुट भेंट किया है। बता दें कि मुकेश पटेल परिवार सहित अयोध्या गए और मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों को तैयार किया गया मुकुट भेंट किया। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान राम मंदिर के मुख्य पुजारी और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी चंपत राय को यह मुकुट सौंपा गया। अब इसे भगवान धारण करेंगे।

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय खजांची ने कही ये बात

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय खजांची दिनेश भाई नावडिया ने बताया कि ग्रीन लैब डायमंड कंपनी के मालिक मुकेश भाई पटेल ने अयोध्या के विश्व प्रसिद्ध नवनिर्मित मंदिर में विराजमान होने वाले भगवान श्री राम के लिए कुछ आभूषण अर्पण करने के लिए सोचा था। इसके अनुसंधान में ग्रीन लैब डायमंड कंपनी के मुकेश पटेल ने अपने परिजनों और कंपनी में परामर्श कर तय किया कि श्री राम के लिए सोना और अन्य आभूषणों से जड़ित मुकुट अर्पण किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत