न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सूरत: एक ही परिवार के सात जनों ने जहर पीकर दी जान, इसमें 3 बच्चे शामिल

पालनपुर पाटिया इलाके में एक फ्लैट में सात साल, पांच साल और तीन साल के बच्चों सहित एक फर्नीचर व्यवसायी के परिवार के सात सदस्य मृत पाए गए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 28 Oct 2023 4:43:37

सूरत: एक ही परिवार के सात जनों ने जहर पीकर दी जान, इसमें 3 बच्चे शामिल

सूरत। गुजरात के सूरत से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सूरत में पालनपुर पाटिया इलाके में एक परिवार ने सामूहिक आत्महत्या कर ली है। प्रांरभिक जांच में सामने आया है कि परिवार के सभी सदस्यों ने जहर पी अपनी जान दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पालनपुर पाटिया इलाके में एक फ्लैट में सात साल, पांच साल और तीन साल के बच्चों सहित एक फर्नीचर व्यवसायी के परिवार के सात सदस्य मृत पाए गए। पुलिस को संदेह है कि व्यवसायी मनीष सोलंकी ने कथित तौर पर अपने माता-पिता, पत्नी और बच्चों को जहर दिया और फिर शुक्रवार देर रात खुद को फांसी लगा ली।

मृतकों में दंपति के माता-पिता और तीन बच्चे शामिल

पुलिस के मुताबिक, पालनपुर पाटिया इलाके में सिद्धेश्वर अपार्टमेंट के सी-2 बिल्डिंग के जी-1 में रहने वाले मनीष सोलंकी ने परिवार में अपने माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चों को जहर देने के बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों का काफिला मौके पर पहुंच गया।

पुलिस को मिला सुसाइड नोट

पुलिस मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें किसी का नाम नहीं लिखा है। इसमें कुछ लोगों को रुपये देने का ब्योरा लिखा है। पड़ोस के लोगों का कहना है कि मनीष सोलंकी काफी समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे क्योंकि वह फर्नीचर व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। उनके पास बड़े ठेके हैं।

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाले शव

सूचना मिलते ही अडाजण पुलिस स्टेशन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और मुख्य दरवाजा तोड़ा और सोलंकी परिवार के सात सदस्यों के शव पाए। मृतकों की पहचान मनीष सोलंकी (35), उनकी पत्नी रीता (32), बच्चे दिशा (7), काव्या (5) और खुशाल (3) के रूप में हुई है, जिनके शव बेडरूम में पाए गए। अन्य शव मनीष के माता-पिता कांतिलाल सोलंकी (65) और मां शोभना (60) के थे।

मनीष अमरेली जिले के सावरकुंडला का रहने वाला है और लंबे समय से सूरत में अपने परिवार के साथ रह रहा था। जिस इमारत में वह अपने परिवार के साथ रहता था उसी इमारत में उसके चार फ्लैट हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती