न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुनक कल करेंगे अक्षरधाम मंदिर के दर्शन, गर्व के साथ कहते हैं हिन्दू हूँ

जी20 शिखर सम्मेल में भाग लेने के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपनी पत्नी के साथ तीन दिवसीय भारत यात्रा पर है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 09 Sep 2023 6:24:10

सुनक कल करेंगे अक्षरधाम मंदिर के दर्शन, गर्व के साथ कहते हैं हिन्दू हूँ

नई दिल्ली। जी20 शिखर सम्मेल में भाग लेने के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपनी पत्नी के साथ तीन दिवसीय भारत यात्रा पर है। सम्मेलन के आखिरी दिन यानी कल 10 सितंबर को दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर जाएंगे। वह अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ भगवान स्वामिनारायण के दर्शन करेंगे। हालांकि, मंदिर के पदाधिकारी ने अभी समय की पुष्टि नहीं की है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के लिए दिल्ली के शांगरी ला होटल में ठहरने का इंतजाम किया गया है। उनके दर्शन को लेकर अक्षरधाम मंदिर के परिसर में आज से ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बड़ी बात ये है कि भारत आते ही मीडिया से भी सुनक ने कहा था कि वे गर्व के साथ खुद को हिंदू कहते हैं। उन्हें इस विश्वास से, इस धर्म से लगाव है।

अक्षरधाम जाएंगे ऋषि सुनक

जानकारी के लिए बता दें कि कल जब पीएम ऋषि सुनक भारत आए थे, मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी बहनों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। उन्हें कई राखियां बांधी गईं और वे खासा उत्साहित रहे। उन्होंने ये भी कहा कि वे जन्माष्टी मनाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें इस बार समय नहीं मिल पाया। अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुनक ने कहा था कि उन्हें भारत से खास लगाव है क्योंकि उनका परिवार यहां रहता है। उनके पूर्वज यहां के हैं। उनकी पत्नी बेंगलुरू की है।

सुनक ने मीडिया को क्या बताया?

सुनक ने एक और जारी बयान में भारत की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि जी20 समिट से देश को पूरा फायदा होगा। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि जी20 पूरी दुनिया के लिए फायदेमंद साबित होगा। उनकी तरफ से ब्रिटेन में सिर उठा रहे खालिस्तानी समर्थकों पर भी तीखी टिप्पणी की गई। साफ कर दिया गया कि भारत के साथ मिलकर किसी भी तरह की अतिवादी सोच से लड़ा जाएगा।

जानकारी के लिए बता दें कि G20 या ग्रुप बीस के समूह में 19 देश (अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, और संयुक्त राज्य अमेरिका) शामिल हैं। इसके अलावा यूरोपीय संघ भी इसमें है।

ज्ञातव्य है कि सुनक दिल्ली में शुक्रवार को यहां पहुंचे थे। शिखर सम्मेलन के पहले सत्र के बाद दोनों नेताओं ने यह बैठक की। इससे पहले सुनक ने कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर नमस्कार की मुद्रा में मोदी का अभिवादन किया। मोदी ने बैठक के बाद सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपने पोस्ट में कहा, 'दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात करना शानदार रहा। हमने कारोबारी संबंधों को मजबूत करने तथा निवेश को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की।' उन्होंने कहा कि भारत और ब्रिटेन समृद्ध एवं टिकाऊ धरती के लिए काम करना जारी रखेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन से इतर अपने जापानी समकक्ष फुमिओ किशिदा के साथ भी द्विपक्षीय बैठक की।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह मोरारी बापू की कथा में जय सियाराम कहते नजर आए थे। उस दौरान मोरारी बापू से ऋषि सुनक ने कहा था कि मैं एक ब्रिटिश पीएम नहीं, एक हिंदू के नाते आया हूं। दिल्ली पहुंचने से पहले ऋषि सुनक ने कहा कि वह स्पष्ट फोकस के साथ जी20 शिखर सम्मेलन में जा रहे हैं, जिसमें वैश्विक अर्थव्यवस्था को स्थिर करना, अंतरराष्ट्रीय संबंध बनाना और सबसे कमजोर लोगों का समर्थन करना शामिल है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी