न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गाँधी पर सख्त हुई सुल्तानपुर अदालत, 26 जुलाई को प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित होने के निर्देश

कोर्ट में राहुल गांधी के अधिवक्ता ने सदन की कार्यवाही चलने के चलते राहुल गांधी के कोर्ट पहुंचने में असमर्थता जताई। इसके साथ हाजिरी माफी की मांग की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 02 Jul 2024 2:34:42

राहुल गाँधी पर सख्त हुई सुल्तानपुर अदालत, 26 जुलाई को प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित होने के निर्देश

सुल्तानपुर। भाजपा नेता अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ सुल्तानपुर की एमपीएमएलए कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। आज यानी 2 जुलाई को सुनवाई थी, लेकिन राहुल गांधी कोर्ट नहीं पहुंचे। कोर्ट में राहुल गांधी के अधिवक्ता ने सदन की कार्यवाही चलने के चलते राहुल गांधी के कोर्ट पहुंचने में असमर्थता जताई। इसके साथ हाजिरी माफी की मांग की। इस पर एमपीएमएलए कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए राहुल गांधी के मामले की सुनवाई की अगली तारीख 26 जुलाई तय कर दी। साथ ही सख्त हिदायत भी दी है कि अगर 26 जुलाई को राहुल गांधी प्रत्यक्ष रूप से कोर्ट नहीं पहुंचते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चार अगस्त 2018 को जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन विजय मिश्र ने कोर्ट में परिवाद दायर किया था। उन्हें कोर्ट ने 27 नवंबर 2023 को विचारण के लिए तलब किया था। राहुल गांधी ने 20 फरवरी को कोर्ट में हाजिर होकर अपनी जमानत कराई थी।

उनके बयान दर्ज होने की कार्रवाई में मामला एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट में विचाराधीन है। मंगलवार को इस मामले में सुनवाई होनी थी, लेकिन राहुल गांधी प्रत्यक्ष रूप से कोर्ट नहीं पहुंचे। इसपर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए राहुल गांधी को कड़ी चेतावनी देने के साथ मामले की सुनवाई 26 जुलाई तक टाल दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप