न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बजट से पहले शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, तेजी के साथ खुले सेंसेक्स और निफ्टी, Larsen के स्टॉक में जोरदार उछाल

बजट पेश करने से ठीक एक पहले वाले कारोबारी सेशन में भारतीय शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ खुला है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही तेजी के साथ खुले हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 31 Jan 2025 11:30:43

बजट से पहले शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, तेजी के साथ खुले सेंसेक्स और निफ्टी, Larsen के स्टॉक में जोरदार उछाल

बजट सेशन के पहले दिन और लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश करने से ठीक एक पहले वाले कारोबारी सेशन में भारतीय शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ खुला है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही तेजी के साथ खुले हैं। लेकिन बाजार में सबसे बड़ी तेजी मिडकैप स्टॉक्स और स्मॉल कैप स्टॉक्स में है जिसमें सबसे ज्यादा रौनक देखने को मिली है। बीएसई सेंसेक्स 180 अंकों के उछाल के साथ 76940 अंकों पर कारोबार कर रहा है, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 75 अंकों के उछाल के साथ 23,324 अंकों पर ट्रेड कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में 20 तेजी के साथ कारोबार कर रहा है जबकि 10 में गिरावट है। तेजी वाले शेयरों में एल एंड टी 4.23 फीसदी, टाइटन 2.67 फीसदी, मारुति 2.01 फीसदी, पावर ग्रिड 1.51 फीसदी, इंफोसिस 1.35 फीसदी, अडानी पोर्ट्स 1.01 फीसदी, टाटा मोटर्स 1 फीसदी, नेस्ले 0.98 फीसदी के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि गिरने वाले शेयरों में भारती एयरटेल 2.51 फीसदी, बजाज फिनसर्व 2.34 फीसदी, बजाज फाइनेंस 1.04 फीसदी, एनटीपीसी 0.90 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

आज बाजार में सबसे बड़ी तेजी आईटी स्टॉक्स में है। इसके अलावा एफएमसीजी, ऑटो, फार्मा, एनर्जी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस शेयरों में भी भारी तेजी है। गिरने वाले सेक्टर में बैंकिंग, मेटल्स सेक्टर के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 410 प्वाइंट और स्मॉल कैप इंडेक्स 125 अंकों के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।

FMCG और Auto शेयरों में तेजी

एफएमसीजी ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयरों में तेजी के कारण पर नजर डालें तो ये माना जा रहा है कि एक फरवरी 2025 को पेश होने वाले बजट में खपत और डिमांड को बढ़ाने के लिए वित्त मंत्री बड़ी घोषणा कर सकती हैं। टैक्सपेयर्स के टैक्स के मोर्चे पर बड़ी राहत दी जा सकती है। इसी के चलते इन सेक्टर के शेयरों में खरीदारी देखी जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री