न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शेयर बाजार में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही, निवेशकों के 6 लाख करोड़ रुपये स्वाहा

शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार छठे ट्रेडिंग सत्र में सेंसेक्स ने कारोबार की शुरुआत के साथ ही धड़ाम से गिरावट दिखाई, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Wed, 12 Feb 2025 10:27:56

शेयर बाजार में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही, निवेशकों के 6 लाख करोड़ रुपये स्वाहा

शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार छठे ट्रेडिंग सत्र में सेंसेक्स ने कारोबार की शुरुआत के साथ ही धड़ाम से गिरावट दिखाई, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है। सेंसेक्स 274.56 अंक की गिरावट के साथ 76,019.04 अंक पर खुला और 45 मिनट के अंदर 800 अंक तक टूट गया। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स में गिरावट जारी है। वहीं, निफ्टी 78.45 अंक फिसलकर 22,993.35 अंक पर पहुंच गया है।

खबर लिखे जाने तक सुबह 10:04 बजे BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 800 अंक तक टूट चुका था, जबकि NSE में 200 अंक की गिरावट देखने को मिल रही थी। गिरावट के इस दौर में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस का शेयर 3 फीसदी से ज्यादा गिरा, वहीं ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के शेयर में भी बड़ी गिरावट आई। बाजार में गिरावट का सिलसिला तब से शुरू हुआ जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टील और एल्यूमिनियम के इंपोर्ट पर टैरिफ लगाने का फैसला लिया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैपिटलाइजेशन 402.12 लाख करोड़ रुपये तक आ गया है, जो पिछले कारोबारी सत्र में 408.52 लाख करोड़ रुपये था। इस गिरावट के साथ ही आज के बाजार खुलने के बाद निवेशकों को 6.40 लाख करोड़ रुपये का भारी नुकसान हो चुका है।

अंबानी को हुआ मोटा नुकसान

शेयर बाजार में गिरावट के टॉप लूजर की बात करें तो लार्जकैप में शामिल M&M के शेयर में 3.50% की गिरावट आई और यह 2976 रुपये पर पहुंच गया। वहीं Zomato के शेयर में भी गिरावट लगातार जारी है, और यह 3.41% घटकर 207 रुपये पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस के शेयर में भी 3.18% की गिरावट आई, जो 1194 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

अडानी को भी हुआ नुकसान

इसके अलावा, अडानी समूह की कंपनियां भी गिरावट का सामना कर रही हैं। Adani Ports के शेयर में 2.63%, IndusInd Bank में 2.48%, PowerGrid के शेयर में 2.20%, और Axis Bank के शेयर में 2.16% की गिरावट आई है। वहीं, आईटीसी, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, टाइटन, एसबीआई, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, और टाटा स्टील के शेयरों में भी 1% से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं