न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, 2 दिनों में निवेशकों को 17 लाख करोड़ का नुकसान

सोमवार को आई जबरदस्त गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में बाजार में भारी खरीदारी देखने को मिली, इससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही काफी उछल गये।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 06 Aug 2024 6:36:33

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, 2 दिनों में निवेशकों को 17 लाख करोड़ का नुकसान

मुम्बई। सोमवार को आई जबरदस्त गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में बाजार में भारी खरीदारी देखने को मिली, इससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही काफी उछल गये। लेकिन सेशन खत्म होते-होते बाजार ने अपनी सारी बढ़त खो दी और गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 222 अंक बढ़कर 78,981.97 पर खुला था। कारोबार के दौरान यह अधिकतम 79,852.08 अंक तक गया। बाद में बिकवाली हुई और यह 166 अंक गिरकर 78,593 पर बंद हुआ।

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.26 फीसदी या 63 अंक गिरकर 23,992 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान पर और 29 शेयर लाल निशान पर थे। अमेरिका में आर्थिक सुस्ती को लेकर पैदा हुई चिंताओं और मिडिल ईस्ट में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के चलते निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं।

लेकिन दोपहर बाद यूरोपीय बाजार में गिरावट और भारतीय बाजारों में बिकवाली के चलते शेयर बाजार ने अपनी पूरी बढ़त को गंवा दिया। बैंकिंग और मिडकैप स्टॉक्स में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई। आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 13 अंकों की गिरावट के साथ 78,745 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 21 अंक गिरकर 24,034 अंकों पर क्लोज हुआ है।

तेजी और गिरने वाले शेयर्स

आज के कारोबारी में तेजी वाले शेयरों में गोदरेज प्रॉपर्टीज 3.49 फीसदी, ब्रिटैनिया 2.81 फीसदी, इप्का लैब 2.69 फीसदी, आईजीएल 1.40 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है। इसके अलावा जेएसडब्ल्यु स्टील 2.41 फीसदी, टेक महिंद्रा 2.07 फीसदी, एल एंड टी 1.62 फीसदी, एचयूएल 1.55 फईसदी, टाटा स्टील 0.97 फीसदी के उछाल के साथ बंद हुआ है। गिरने वाले शेयरों में मैरिको 6.49 फीसदी, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस 5 फीसदी, पावर फाइनेंस 4.82 फीसदी, एचडीएफसी लाइफ 4.40 फीसदी, बाटा इंडिया 2.70 फीसदी की गिरावट के साथ क्लोज हुआ है।

2 दिनों में निवेशकों को 17 लाख करोड़ का नुकसान

दोपहर बाद बाजार में आई गिरावट के चलते आज भी निवेशकों को नुकसान हुआ है। बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैपिटलाइजेशन 440.27 लाख करोड़ रुपये पर बंद हुआ है जो पिछले सत्र में 441.84 लाख करोड़ रुपये रहा था। आज के सत्र में निवेशकों को 1.57 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं दो सेशन में निवेशकों को 17 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो चुका है।

सेक्टर्स का हाल

बाजार में बैंकिंग शेयरों में मुनाफावसूली के चलते बैंकिंग सेक्टर में गिरावट रही, इसके अलावा ऑटो, फार्मा, एनर्जी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयर गिरावट के साथ क्लोज हुए। जबकि आईटी, मीडिया, रियल एस्टेट, मेटल्स, एफएमसीजी स्टॉक्स तेजी के साथ बंद हुए। आज के कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली जारी रही। बीएसई पर 4028 शेयरों में ट्रेडिंग हुई जिसमें 1592 शेयर तेजी के साथ और 2344 गिरकर बंद हुए।

आज सबसे अधिक गिरावट निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 में 1.42 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा निफ्टी बैंक में 0.69 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.75 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.09 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.26 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.60 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.18 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.71 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.48 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.10 फीसदी दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी रियल्टी में 0.84 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.30 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.15 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.49 फीसदी और निफ्टी एफएमसीजी में 0.09 फीसदी की तेजी दर्ज हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?