न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीगंगानगर: अमृतसर जामनगर हाइवे पर कोहरे के चलते आपस में टकराए वाहन, जलकर राख हुए दो ट्रक

अमृतसर जामनगर हाइवे पर एक के बाद एक वाहन आपस में टकरा गए। सात-आठ ट्रक सहित करीब एक दर्जन वाहनों की भिड़ंत हो गई

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 15 Jan 2025 1:28:29

श्रीगंगानगर: अमृतसर जामनगर हाइवे पर कोहरे के चलते आपस में टकराए वाहन, जलकर राख हुए दो ट्रक

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले में कोहरे के कारण आज सुबह बड़ा हादसा हुआ। अमृतसर जामनगर हाइवे पर एक के बाद एक वाहन आपस में टकरा गए। सात-आठ ट्रक सहित करीब एक दर्जन वाहनों की भिड़ंत हो गई। टकराने के बाद दो ट्रकों में आग लग गई। जिसके बाद हाइवे पर अफरा तफरी की स्थिति हो गई। आग को देखकर दूसरे वाहन चालक मौके से अपने वाहनों को छोड़कर दूर चले गए। यह हादसा सूरतगढ़ थर्मल के ठेठार गांव के नजदीक हुआ।

ट्रकों में आग ने धीरे धीरे विकराल रूप ले लिया। जिसके बाद ट्रक पूरी तरह आग की चपेट में आ गए। आग को देखकर मौके पर आस पास के लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग नहीं बुझ सकी। इसके बाद सूचना मिलने पर दमकलें मौके पर पहुंची। करीब आधा दर्जन दमकलों की सहायता से आग पर काबू पाया जा सका। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

इधर सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने हादसे में दो घायलों का अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों का उपचार जारी है। वहीं हादसे में अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी अभी नहीं आई है। पुलिस के अनुसार यह ट्रक बीकानेर से सुजानगढ़ की ओर जा रहे थे। आज सुबह कोहरा बहुत ज्यादा था। ऐसे में कोहरे के कारण पहले एक ट्रक को पीछे से दूसरे ट्रक ने टक्कर मारी। इसके बाद एक के बाद एक करके अन्य वाहन टकराए। पुलिस की ओर से सभी क्षतिग्रस्त वाहनों को हाइवे से हटाया जा रहा है। ताकी यातायात वापस सही से संचालित हो सके। वहीं पुलिस हादसे को लेकर जांच कर रही है।

ज्ञातव्य है कि राजधानी जयपुर में पिछले साल भी भांकरोटा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था। पिछले साल 20 दिसंबर को सुबह गैस टैंकर की ट्रक से भिड़ंत हुई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि गैस टैंकर के तीनों नोजल टूट गए। अचानक हुई इस टक्कर से गाड़ियां आपस में टकरा कर रुक गईं। जैसे ही लोगों को गैस फैलने का आभास हुआ, सभी अपनी गाड़ियों को स्टार्ट कर फटाफट वहां से निकलने की कोशिश करने लगे। इस बीच गाड़ियों के टकराने, इग्निशन के स्पार्क या सड़क पर गाड़ियों के रगड़ से पैदा हुई चिंगारी से आसपास जमीन से 4 से 5 फुट की ऊंचाई पर हवा में तैर रही गैस में आग लग गयी। जितनी दूरी तक एलपीजी गैस फैली थी, वहां तक पलक झपकते ही आग की लपटें पहुंच गई। गैस के विस्फोट के दायरे में जो कोई भी आया वह बुरी तरह झुलस गया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट