न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश यादव, RLD के साथ गठबंधन फाइनल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। इसी कड़ी में सोमवार को सपा सुप्रीमो और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक बड़ा ऐलान कर सभी को चौका दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Nov 2021 1:41:37

इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश यादव,  RLD के साथ गठबंधन फाइनल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। इसी कड़ी में सोमवार को सपा सुप्रीमो और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक बड़ा ऐलान कर सभी को चौका दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि वे 2022 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि वो छोटी पाार्टियों से गठबंधन कर रहे हैं और राष्ट्रीय लोक दल के साथ गठबंधन तय है बस सीटों के बंटवारे पर अभी बात करनी बाकी है।

गौरतलब है कि अखिलेश यादव अभी आजमगढ़ से सांसद हैं, साथ ही वे समाजवादी पार्टी की ओर से यूपी चुनाव में सीएम पद का चेहरा भी हैं। इससे पहले हरदोई में विजय रथ लेकर पहुंचे समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दावा करती है कि सरदार पटेल के रास्ते पर चल रहे हैं, लेकिन इस सरकार के कार्यकाल में ही सबसे ज्यादा किसान दुखी हैं।

अखिलेश ने कहा कि किसानों की आय कम हुई है। महंगाई बढ़ गई है। बेरोजगारी बढ़ी है। जिस तरह से सरकार चल रही है सभी वर्ग अपमानित हो रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के दो ही काम हैं। एक समाजवादी पार्टी के कामों के नाम बदलना और दूसरा शौचालय बनवाना। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लौह पुरुष सरदार पटेल को आज याद तो कर रही है अगर वास्तव में उनके बताए रास्ते पर चलना है जो तीन कृषि बिल भाजपा ने जो पास किए हैं उनको आज ही वापस ले लें। यही पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

अखिलेश के जिन्ना वाले बयान पर गरमाई सियासत

उधर अखिलेश यादव के जिन्ना वाले बयान पर सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। योगी ने कहा कि जिन्ना से पटेल की तुलना शर्मनाक है। अखिलेश यादव को जनता से माफी मांगनी चाहिए। विभाजनकारी मानसिकता जनता स्वीकार नहीं करेगी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बयान अत्यंत शर्मनाक है। सरदार वल्लभ भाई पटेल भारत की एकता और अखंडता के शिल्पी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल