Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्यप्रदेश में अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी में सपा, जारी की 9 प्रत्याशियों की सूची, I.N.D.I.A. गठबंधन पर पड़ेगा असर

मध्य प्रदेश में कांग्रेस और सपा के बीच सीटों के बंटवारे पर मतभेद के बीच सपा अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी में है। सपा ने 9 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। अब जल्द एक सूची और जारी करेगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 17 Oct 2023 10:40:56

मध्यप्रदेश में अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी में सपा, जारी की 9 प्रत्याशियों की सूची, I.N.D.I.A. गठबंधन पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में कांग्रेस और सपा के बीच सीटों के बंटवारे पर मतभेद के बीच सपा अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी में है। सपा ने 9 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। अब जल्द एक सूची और जारी करेगी।

माना जा रहा है कि सपा मध्य प्रदेश में 35 से 40 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। छत्तीसगढ़़ में भी इसका असर दिखेगा। वहां भी सपा 40 सीटों पर अकेले ही मैदान में उतरेगी। इससे यूपी में सपा कांग्रेस के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

कांग्रेस चाहती है सपा कांग्रेस की मदद करे


कांग्रेस की कोशिश बिना ज्यादा सीटे दिए ही गठबंधन बनाए रखने की है और चाहती है कि भाजपा को हराने में सपा कांग्रेस की मदद करे। कांग्रेस की दलील है कि सपा का कुछ सीटों पर मध्य प्रदेश में मामूली सा जनाधार है। उसे इसी हिसाब से सीटें मांगनी चाहिए। उधर सपा के प्रांतीय नेता मान रहे हैं कि मिल कर चुनाव लड़ने का कोई मतलब नहीं।

यूपी में I.N.D.I.A गठबंधन पर पड़ सकता है असर

यूपी में I.N.D.I.A गठबंधन पर इसका असर पड़ सकता है। I.N.D.I.A गठबंधन के नेता मानते हैं कि यह गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए ही है। राज्यों में विपक्षी दल कितना एक साथ आ पाते हैं कि यह स्थानीय स्तर पर ही तय होना है, इसलिए मध्य प्रदेश में सपा और कांग्रेस चाहे अलग-अलग चुनाव लड़े, लेकिन यूपी में जब सीटों का बंटवारा होगा तो उसमें मामूली मतभेद मायने नहीं रखेगा। दोनों दलों के बीच बना अविश्वास आने वाले दिनों में यूपी में असर दिखा सकता है। यहां सीट वितरण को लेकर सपा भी आक्रामक तेवर दिखा सकती है।

जानकार मानते हैं कि चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद अगर कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहता है और मध्य प्रदेश जीत लेती है तो वह यूपी व अन्य राज्यों में ज्यादा सीटों पर दावा करेगी। ऐसे में सपा के लिए यूपी में कांग्रेस के दावे को नजरंदाज करना मुश्किल होगा। अगर नतीजों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया तो कांग्रेस के लिए असहज स्थिति होगी।
कांग्रेस यूपी प्रदेश अध्यक्ष बोले-उनकी पार्टी किसी के भरोसे नहीं है

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश में आईएनडीआईए में शामिल सपा से सीटों के बंटवारे पर कहा कि उनकी पार्टी किसी के भरोसे नहीं है। सभी 80 लोकसभा सीटों पर तैयारी चल रही है बाकी कांग्रेस नेतृत्व जो तय करेगा उस पर काम करेंगे। इससे संकेत मिले कि कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ सकती है। इससे यही पता चलता है कि I.N.D.I.A गठबंधन का यूपी में असर पड़ सकता है।

अखिलेश यादव गठबंधन पर दिया अल्टीमेटम


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कानपुर में आल इंडिया यादव महासभा के सम्मेलन में पहुंचे। उन्होंने I.N.D.I.A गठबंधन के लिए कांग्रेस को अल्टीमेटम दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को I.N.D.I.A गठबंधन के बारे तय करना है कि यह बठबंधन राष्ट्रीय स्तर पर होगा या प्रदेश स्तर पर। उन्होंने आगे कहा कि अभी प्रदेश स्तर पर गठबंधन नहीं किया गया तो आगे भी प्रदेश स्तर पर गठबंधन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यही समय है जब तय करना होगा कि यूपी में सपा के साथ गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव के लिए होगा या इस राष्ट्रीय गठबंधन का हिस्सा विधानसभा चुनाव भी होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका