न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेड कारपेट बिछाकर घुसपैठियों का स्वागत करती है सोरेन सरकार, हम चुन-चुन कर निकालेंगे बाहर: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को धनबाद के झरिया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि 23 नवंबर को राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनेगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 12 Nov 2024 5:00:27

रेड कारपेट बिछाकर घुसपैठियों का स्वागत करती है सोरेन सरकार, हम चुन-चुन कर निकालेंगे बाहर: अमित शाह

रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को धनबाद के झरिया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि 23 नवंबर को राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही हम उन बांग्लादेशी घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर निकालेंगे, जिनका हेमंत सोरेन की सरकार ने रेड कारपेट बिछाकर स्वागत किया है।

उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद की सरकार को भ्रष्टाचारियों का गठबंधन करार दिया। अमित शाह ने लोगों से पूछा, ‘‘आपमें से किसी ने 350 करोड़ रुपये एक साथ देखे हैं? किसी ने 35 करोड़ एक साथ देखा है? किसी ने नहीं देखा। पर कांग्रेस के मंत्री आलमगीर आलम के घर से 35 करोड़ और दूसरे सांसद के घर से 350 करोड़ पकड़ा जाता है। इन नोटों को गिनने वाली मशीनें गर्म हो गई, पर नोट खत्म नहीं हुए।"

उन्होंने आगे कहा कि ये रुपये झरिया और धनबाद के युवाओं के हैं, जो इस गठबंधन के मंत्री-नेता लूट कर ले गए। यहां कमल फूल की सरकार बना दो, करोड़ों रुपये लूटने वालों को उल्टा लटका कर सीधा कर देंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए था या नहीं? कांग्रेस ने 75 साल तक राम मंदिर को लटका कर रखा, पर मोदी जी ने पांच वर्षों में राम मंदिर बनवा दिया और उसकी प्राण प्रतिष्ठा भी की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की पार्टी धारा 370 को वापस लानी चाहती है। क्या इसे वापस लाने दोगे? राहुल गांधी तो क्या उनकी चौथी पीढ़ी भी कश्मीर में धारा 370 वापस नहीं ला सकती। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, उसे भारत से कोई छीन नहीं सकता। आप सभी 20 तारीख को मतदान करेंगे, बटन तो धनबाद में दबाना है, पर इतना जोर से दबाएं कि उसका करंट इटली में लगे। उन्होंने कहा कि झरिया से भाजपा की रागिनी सिंह विधायक बनीं तो वह कोयला तस्करी खत्म कर देंगी। उन्होंने राज्य की गठबंधन सरकार पर हमला जारी रखते हुए कहा कि इन लोगों ने हजारों करोड़ का मनरेगा घोटाला, जमीन घोटाला, कोयला घोटाला और शराब घोटाला किया। ये घोटाला करने वाली सरकार है। केंद्र की सरकार ने राज्य को साढ़े लाख करोड़ से ज्यादा की राशि दी, लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार इस राशि का उपयोग करने के बजाय लूट-खसोट में व्यस्त रही। राज्य की जनता इस कुशासन से मुक्त होने का संकल्प ले चुकी है।

गृह मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बनेगी, तो हम क्या करेंगे, उसका संकल्प पत्र बनाया है। उन्होंने वादा किया कि हर माता-बहन को सालाना 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। गैस सिलेंडर 500 रुपए में उपलब्ध होगा और दीपावली और रक्षाबंधन में दो मुफ्त सिलेंडर दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने वादा करने के बाद भी युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया, लेकिन हम हर युवा साथी को 2 हजार रुपए प्रतिमाह बेकारी भत्ता देंगे। हर साल एक लाख और पांच साल में पांच लाख रोजगार पैदा करने का हमारा वादा है। दो लाख 87 हजार पदों पर पारदर्शी तरीके से भर्ती सुनिश्चित की जाएगी। किसानों का धान 3100 रुपये क्विंटल खरीदा जायेगा। एक रुपये में 50 लाख तक की प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री योजना शुरू होगी। उन्होंने झारखंड में 10 नए मेडिकल कॉलेज खोलने का भी वादा किया। अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी खटाखट खटाखट घोषणाएं करते हैं, पर क्या वे पूरी होंगी? दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी की गारंटी पत्थर की लकीर होती है। उनकी हर गारंटी को हम पूरा करेंगे। हेमंत सरकार के कार्यकाल में यहां के युवाओं को दौड़ में मरना पड़ता है। हमारी सरकार बनी तो लोगों के घर में डाकिया अप्वाइंटमेंट लेटर पहुंचायेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत