न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार : जायदाद में बहनों को ना मिल पाए हिस्सा तो मां का गला घोंटकर बेटों ने कर डाली हत्या

कलयुगी बेटों ने अपनी मां की बेरहमी से सिर्फ इसलिए हत्या कर दी ताकि बहनों को जायदाद में हिस्सा ना मिल पाए। इस हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए बेटों ने घर के सबसे ऊपरी मंजिल पर मां को कपड़ा सुखाने वाली रस्सी के सहारे लटका दिया था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 27 Jul 2021 10:50:39

बिहार : जायदाद में बहनों को ना मिल पाए हिस्सा तो मां का गला घोंटकर बेटों ने कर डाली हत्या

लालच इंसान को गलत राह पर ले जाता हैं और कई बार जानवर भी बना देता हैं। इसका एक मामला देखने को मिला बिहार में जहां कलयुगी बेटों ने अपनी मां की बेरहमी से सिर्फ इसलिए हत्या कर दी ताकि बहनों को जायदाद में हिस्सा ना मिल पाए। इस हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए बेटोंने घर के सबसे ऊपरी मंजिल पर मां को कपड़ा सुखाने वाली रस्सी के सहारे लटका दिया था। घटना के बाद घर से दोनों बहुएं फरार है। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी। यह हत्या है या आत्महत्या, पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। घटना नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र के भराव की हैं। मृतका की पहचान गंगा महतो की पत्नी 70 वर्षीय रामसखी देव के रूप में की गई है।

रामसखी के दामाद आनंदी कुमार ने बताया कि संपत्ति विवाद में बेटों दयानंद प्रसाद और संजय कुमार ने मां की रस्सी के सहारे गला घोंट कर हत्या कर दी और उसे आत्महत्या में तब्दील करने के लिए छत पर हुक के सहारे टांग दिया। जबकि, छत और फर्श की दूरी इतनी नहीं है कि वहां कोई फांसी लगा सके। दोनों बेटे अक्सर मां और पिता के साथ मारपीट करते थे। रामसखी के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। जब भी बेटियां अपनी मां और बाप को देखने आती थी, उनके साथ भी झगड़ा करते थे। इतना ही नहीं 3 महीने पहले भी दयानंद प्रसाद और संजय कुमार ने माता-पिता के साथ मारपीट की थी। इस मामले में बेटियों और दामाद ने स्थानीय थाना में आवेदन भी दिया था, जिसके बाद दोनों बेटों ने मां और पिता से माफी मांगी और भविष्य में मारपीट न करने की बात कबूली थी। इसके बाद थाने से आवेदन वापस ले ली गई थी।

दोनों बेटों को शक था कि मां-बाप की सेवा करने के कारण कहीं उसके माता-पिता संपत्ति बंटवारे में बेटियों को उसका हक ना दे दें। मंगलवार दोपहर बाद मां छत पर कुछ काम करने आई थी। तभी ताक लगाए बेटों ने रस्सी से गला घोंट कर हत्या कर दी। मां के शव को फंदे से हटा शव को नीचे रखकर दोनों बेटे शोर-शराबा करने लगे। मौके पर पहुंची बेटियों ने हत्या का आरोप दोनों भाइयों पर लगाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह