न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिरोही सड़क हादसा: ट्रोले से टकराई कार, कुल 6 मरे, 3 एक ही परिवार के, एक गम्भीर घायल

राजस्थान के सिरोही जिले में गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिसमें एक महिला और बच्चे भी शामिल हैं। हादसा नेशनल हाईवे 27 पर कार और ट्रोले की टक्कर से हुआ। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 06 Mar 2025 12:31:26

सिरोही सड़क हादसा: ट्रोले से टकराई कार, कुल 6 मरे, 3 एक ही परिवार के, एक गम्भीर घायल

सिरोही। राजस्थान के सिरोही जिले में गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें बच्चे और एक महिला भी शामिल हैं। एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही के जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जालोर के रहने वाले लोग अपनी कार से अहमदाबाद से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी हाईवे पर एक ट्रोले से टकरा गई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई।

सिरोही जिले के आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के किवरली के पास गुरुवार सुबह 3 बजे हुए सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जालोर के रहने वाले लोग अपनी कार में बैठकर अहमदाबाद से आ रहे थे। इसी दौरान उनकी कार नेशनल हाईवे 27 पर आबूरोड सदर थाना के किवरली के पास आगे चल रहे एक ट्रोले से टकरा गई।

कार और ट्रोले की टक्कर इतनी भयंकर थी कि 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले में आग की जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी देते हुए सीओ गोमाराम ने बताया कि सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के परिजन को घटना की जानकारी दे दी गई है।

ट्रोले मे घुसी कार को कड़ी मशक्कत से तोड़ा और शवों को बाहर निकाला गया था। हैड कांस्टेबल विनोद लाम्बा ने बताया की वह नेशनल हाइवे पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें दुर्घटना के धमाके की आवाज सुनाई दी। जिस पर वह मात्र 2 मिनट में ही मौके पर पहुंच गए और घटना के बारे मे एम्बुलेंस और उच्च अधिकारियो को सूचना दी थी। मृतका में एक ही परिवार के पति -पत्नी और बेटा भी शामिल है, जो कि जालोर जिले के रहने वाले थे।

मरने वाले एक ही परिवार के लोगों की पहचान नारायण प्रजापत (58) उनकी पत्नी पोशी देवी (55) बेटे दुष्यंत (24) कुमार के तौर पर हुई हैं। इसके अलावा ड्राइवर कालूराम (40), यशराम (4) और जयदीप प्रजापत शामिल है। इसके साथ ही दरिया देवी नाम की एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी