न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 8 शार्प शूटर्स की हुई पहचान, ये सभी लॉरेंस गैंग से जुड़े

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस ने कुल 10 शार्प शूटर्स की हिटलिस्ट तैयार की है। इनमें शिनाख्त वाले 8 शार्प शूटर्स के अलावा 2 और गैंगस्टर शामिल हैं। इनकी भी पहचान हो चुकी है, लेकिन इसे गुप्त रखा गया है। ये पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Jun 2022 1:19:46

मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 8 शार्प शूटर्स की हुई पहचान, ये सभी लॉरेंस गैंग से जुड़े

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस ने कुल 10 शार्प शूटर्स की हिटलिस्ट तैयार की है। इनमें शिनाख्त वाले 8 शार्प शूटर्स के अलावा 2 और गैंगस्टर शामिल हैं। इनकी भी पहचान हो चुकी है, लेकिन इसे गुप्त रखा गया है। ये पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। सभी शार्प शूटर्स गैंगस्टर लॉरेंस गैंग के हैं। पंजाब पुलिस को शक है कि इन्हीं ने 29 मई को मानसा में पंजाबी सिंगर की गोली मारकर हत्या की थी। इनकी पहचान होने के बाद अब इन 4 राज्यों की पुलिस इनके पीछे लग गई है। इनके अलावा, इन कातिलों को हथियार और गाड़ियां देने वाले, हत्या से पहले रुकने के लिए इन्हें ठिकाना उपलब्ध कराने वाले पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

पंजाब पुलिस ने मानसा से केकड़ा नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। केकड़ा फैन बनकर मूसेवाला के घर गया था। उसने चाय भी पी। इसके बाद सेल्फी भी ली। माना जा रहा है कि केकड़ा ने ही मूसेवाला की रेकी की। उसी ने हत्यारों को बताया कि मूसेवाला थार जीप में जा रहा है। मूसेवाला न तो गनमैन ले गए और न ही बुलेट प्रूफ फॉर्च्यूनर लेकर गए हैं। जिसके बाद थोड़ी दूरी पर पहुंचते ही मूसेवाला की हत्या कर दी गई।

मूसेवाला हत्याकांड में जगरूप सिंह रूपा, प्रियवर्त फौजी, ​​​​​​​मनप्रीत भोलू, ​​​​​​​मनप्रीत मन्नू, संतोष जाधव, सुभाष बनौंदा, सौरव महाकाल, ​​​​​​​हरकमल सिंह रानू शामिल हैं। इनमें हरकमल, रूपा और मनप्रीत पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक मूसेवाला की हत्या से 3 दिन पहले यह सब कोटकपूरा हाइवे पर इकट्‌ठा हुए थे। इसके बाद यह कहां रुके, इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है। इसके पीछे 2 लोगों की भूमिका सामने आ रही है।

सूत्रों के मुताबिक गैंगस्टर लॉरेंस ने दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को बताया कि मूसेवाला की हत्या के लिए हथियार राजस्थान के जोधपुर से लाए गए थे। ये हथियार विजय, राका और रणजीत नाम के 3 बदमाश लेकर आए थे।

पंजाब पुलिस की जांच में सामने आया कि हमलावरों के लिए बोलेरो गाड़ी राजस्थान से लाई गई थी। नसीब खान यह बोलेरो लाया था। उसने यह बोलेरो फतेहाबाद में चरणजीत को दी। चरणजीत ही बोलेरो को पंजाब लेकर आया था। जिसमें मूसेवाला की रेकी की गई।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल