9 साल की लड़की से रेप का मामला, महिला ने कुत्ते को बताया आरोपी, पुलिस ने किया अरेस्ट!

By: Pinki Fri, 03 Dec 2021 4:08:48

9 साल की लड़की से रेप का मामला, महिला ने कुत्ते को बताया आरोपी, पुलिस ने किया अरेस्ट!

अमेरिका से एक बेहद ही चौकाने वाली घटना सामने आई है। मेक्सिको में रहने वाली एक महिला ने अपनी 9 साल की बेटी से रेप का आरोप अपने पालतू कुत्ते पर लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने वेटरनरी डिपार्टमेंट ने कुत्ते को गिरफ्तार कर लिया है।

हालांकि, जांच टीम को महिला की थ्योरी पर यकीन नहीं है, वह अब लड़की के डीएनए (DNA) सैंपल से रेप केस की गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रही है। पुलिस का मानना है कि महिला अपने दूसरे पति को बचाने के लिए यह कहानी बना रही है। जांच टीम ने पालतू कुत्ते हिरासत में ले लिया, जबकि डॉक्टरों द्वारा लड़की का इलाज किया गया। लेकिन अधिकारियों को महिला की इस कहानी पर शक हुआ और उन्होंने लड़की के सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

world news,america,dog,rape

'द सन यूके' की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस का का मानना ​​​​है कि महिला ने अपने दूसरे पति को बचाने के लिए ये कहानी बनाई है। फिलहाल लड़की के डीएनए सैंपल लेकर यह निर्धारित करने के लिए विश्लेषण किया जा रहा है कि इस मामले के लिए कौन जिम्मेदार है। वहीं महिला की भी जांच-पड़ताल की जा रही है। उसकी मानसिक स्थिति आदि का भी पता लगाया जा रहा है। फिलहाल डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2023 lifeberrys.com