#WATCH | #OperationSindoor | Wife of Shubham Dwivedi who lost his life in #PahalgamTerroristAttack, says, "I want to thank PM Modi for taking revenge for my husband`s death. My entire
"अगर हम भी साथ होते, तो शायद हम भी मारे जाते"
पहलगाम की घटना को याद करते हुए संजय द्विवेदी ने बताया कि वो अपने पूरे परिवार के साथ पहलगाम घूमने गए थे। उस दिन शुभम और उनकी पत्नी घोड़े पर बैठकर 'मिनी स्विट्जरलैंड' देखने ऊपर चले गए थे। संजय द्विवेदी ने कहा, “बेटे ने कहा था कि पापा, आप भी चलो, लेकिन मैंने मना कर दिया क्योंकि आपकी मां को चढ़ाई में दिक्कत होगी। इसीलिए हम नीचे ही रुक गए। अगर हम सब साथ होते, तो शायद हम भी मारे जाते।”
















