न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : दुकानदार की बेरहमी बच्चों पर पड़ी भारी, टॉफी का पैकेट उठाया तो बेल्ट से पीटा

उत्तरप्रदेश के बदायूं में दुकानदार की बेरहमी का मामला सामने आया हैं जहां बच्चों ने टॉफी का पैकेट उठा लिया तो उन्हें बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 13 Aug 2021 2:20:20

उत्तरप्रदेश : दुकानदार की बेरहमी बच्चों पर पड़ी भारी, टॉफी का पैकेट उठाया तो बेल्ट से पीटा

उत्तरप्रदेश के बदायूं में दुकानदार की बेरहमी का मामला सामने आया हैं जहां बच्चों ने टॉफी का पैकेट उठा लिया तो उन्हें बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया। परिवार को जानकारी हुई तो उनके साथ आई भीड़ ने दूसरे दुकानदार को पीट दिया, जबकि आरोपी भाग गया। पुलिस ने बच्चों का मेडिकल परीक्षण कराया है, आरोपी मौके से फरार हो गया था। एसएसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि राजा मंडी में बच्चों को पीटने का मामला संज्ञान में आया है। अगर बच्चों ने पैकेट उठा भी लिया तो उन्हें इस तरह नहीं पीटना चाहिए था। पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण करा दिया है। तहरीर मिलती है तो आरोपी पर जरूर कार्रवाई की जाएगी।

शहर के ब्राह्मपुर से सटे सराय कोना निवासी करीब 11 साल के दो बच्चे बृहस्पतिवार रात साढ़े आठ बजे पालिका के पास राजा मंडी में गए थे। बच्चों ने यहां एक दुकान से टॉफी का पैकेट खरीदा। आरोप है कि फिर उन्होंने पड़ोस की दुकान से टॉफी का पैकेट उठा लिया और ले जाने लगे। इस दौरान दुकानदार की नजर इन पर पड़ गई। उसने बाहर आकर दोनों को पकड़ लिया। फिर शोर मचाकर आसपास के दुकानदारों को बुला लिया। आरोप है कि दुकानदार ने पहले बच्चों को लात घूंसों से पीटा। इसके बाद उनकी कपड़े उतारकर बेल्ट से पिटाई लगाई। इससे बच्चों के शरीर पर गहरे निशान बन गए।

बच्चों की चीखपुकार पर भीड़ लगी तो दुकानदार दुकान बंद कर भाग गया। इस बीच किसी ने बच्चों के परिवार वालों को सूचना दे दी। तब वहां काफी संख्या में मोहल्ले वाले वहां पहुंच गए। इस बीच भीड़ ने पड़ोस की दुकान में घुसकर दूसरे दुकानदार को पीट दिया। बाद में परिवार और मोहल्ले वाले बच्चों को लेकर कोतवाली पहुंचे और दुकानदार के खिलाफ नामजद तहरीर दी। दुकानदार एक गुटखा एजेंसी का स्थानीय प्रतिनिधि बताया जा रहा है। पुलिस ने बच्चों का मेडिकल कराया है।

एक बच्चे के पिता ने बताया कि दोनों के बच्चों के घर आसपास हैं। इन दिनों मोहर्रम की मजलिसें चल रहीं हैं। इसमें बांटने को बच्चे टॉफी खरीदने गए थे। उन्होंने एक दुकान से टॉफी का पैकेट खरीदा। उस पर एक ही पैकेट था। तब बच्चे दूसरी दुकान पर गए। कहा कि इसी तरह की टॉफी का पैकेट हो तो दे दो। इस पर दुकानदार ने आरोप लगाया कि दोनों ने यह पैकेट उसी की दुकान से चुराया है। पिता ने कहा कि दुकानदार ने बच्चों को बेल्टों से बुरी तरह पीटा है, वह गुनहगार को सजा दिलाकर मानेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात