न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिमला की स्मार्ट पुलिस का अजीबोगरीब सच आया सामने, गाड़ी और स्टाफ ना होने की वजह से नहीं ली चोरी की सुध

राजधानी शिमला की स्मार्ट पुलिस एक मामले में विफल दिखाई दी जहां दिनदहाड़े हुई चोरी की सुध लेने पुलिस इसलिए नहीं पहुंची क्योंकि उनके पास स्टाफ और गाड़ी की कमी थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 12 Nov 2021 1:44:56

शिमला की स्मार्ट पुलिस का अजीबोगरीब सच आया सामने, गाड़ी और स्टाफ ना होने की वजह से नहीं ली चोरी की सुध

हिमाचल प्रदेश राजधानी शिमला की स्मार्ट पुलिस एक मामले में विफल दिखाई दी जहां दिनदहाड़े हुई चोरी की सुध लेने पुलिस इसलिए नहीं पहुंची क्योंकि उनके पास स्टाफ और गाड़ी की कमी थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि दो साल पहले भी उनके घर पर चोरी हो चुकी है। अभी तक पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। अब फिर से चोर खिड़की तोड़कर अंदर घुसे हैं। घटना शहर के चौड़ा मैदान क्षेत्र में मुख्य न्यायाधीश के सरकारी आवास के पास बने एक निजी भवन में हुई जहां दिन दहाड़े तीन चोर घर में घुस गए। खिड़की तोड़ घर में घुसे तीनों बदमाशों की सूचना जब यहां रहने वाले केयरटेकर ने पुलिस को दी तो राजधानी की स्मार्ट पुलिस का जवाब था कि उनके पास न गाड़ी है और न ही स्टाफ। ऐसे में मौके पर नहीं आ सकते।

शिकायतकर्ता अच्छर सिंह ने कहा कि वह पीटरहॉफ के पास बने सनी विला भवन में केयर टेकर हैं। उनकी पत्नी आईजीएमसी में आउटसोर्स कर्मचारी है। मंगलवार को दोनों सुबह ही काम पर निकल गए। घर पर 12 और छह साल की दो बेटियां थीं। दोपहर करीब सवा एक बजे अचानक घर की पिछली खिड़की तोड़कर तीन युवक कमरे में दाखिल हुए। चोरी के इरादे से आए युवकों ने कमरे का सामान बिखेर दिया। इन्हें कुछ नहीं मिला तो टॉप फ्लोर में बने दूसरे कमरे में जाने लगे। कमरे में बैठी बेटियों ने दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और अपने पिता को सूचना दी। कमरे में किसी के होने का पता चलते ही तीनों युवक तोड़ी गई खिड़की से निकलकर होटल के गेट की ओर भाग गए। उधर पिता ने तुरंत अपनी पत्नी को बताया जिन्होंने एक बजकर 20 मिनट पर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100 पर शिकायत दी।

करीब एक बजकर 34 मिनट पर बालूगंज थाने से फोन आया और घटना के बारे में पूछा। इसके बाद थाना पुलिस ने कहा कि उनके पास न गाड़ी है और न ही स्टाफ। ऐसे में मौके पर नहीं आ सकते। थाना पुलिस का अजीबोगरीब जवाब सुनने के बाद महिला ने फिर दोपहर एक बजकर 51 मिनट पर पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया और थाना पुलिस के इस जवाब की जानकारी दी। इसके बाद करीब ढाई बजे बालूगंज थाना से दो जवान मौके पर पहुंचे और घर का पता पूछकर वापस चले गए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद