न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आतंकियों पर मेहरबान शहबाज शरीफ, मसूद अजहर के परिवार को दिए 14 करोड़ रुपये!

पाकिस्तान ने एक बार फिर आतंकवाद का समर्थन करते हुए ऑपरेशन सिंदूर में तबाह आतंकी ठिकानों को फिर से बसाने और मारे गए आतंकियों के परिवारों को करोड़ों रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है, जिससे उसकी असलियत दुनिया के सामने आ गई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 14 May 2025 12:45:24

आतंकियों पर मेहरबान शहबाज शरीफ, मसूद अजहर के परिवार को दिए 14 करोड़ रुपये!

पाकिस्तान एक बार फिर आतंकवाद के समर्थन में बेनकाब हुआ है। इतनी तबाही और हानि के बावजूद पाकिस्तान को चैन नहीं आया। पाकिस्तान सरकार ने आतंकियों के ठिकानों को फिर से बसाने की घोषणा की है। शहबाज शरीफ सरकार ने यह ऐलान किया कि ऑपरेशन सिंदूर में ध्वस्त हुए आतंकी ठिकानों को फिर से बनाने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही मारे गए आतंकियों के परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाएगा, और घायल आतंकियों को 10 लाख से 20 लाख पाकिस्तानी रुपये देने का भी ऐलान किया गया है। इस कदम से पाकिस्तान की असलियत पूरी दुनिया के सामने आई है, कि वह आतंकवादी संगठनों और आतंकवादियों के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक विस्तृत पोस्ट जारी किया, जिसमें आतंकी ठिकानों को फिर से बनाने और मुआवजे की घोषणा की गई है। 6-7 मई की रात को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला किया और इन्हें ध्वस्त कर दिया। इनमें जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी शिविर शामिल थे, जहां भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई जाती थी।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मसूद अजहर के परिवार के 14 आतंकी मारे गए थे, इसलिए पाकिस्तान सरकार ने उनके परिवार को 14 करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर देने का ऐलान किया। शहबाज शरीफ ने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि हमलों में मारे गए आतंकियों के परिवारों के लिए घर बनवाएं और उनके बच्चों का ख्याल रखें। सरकार उनका इलाज भी पूरा खर्च करेगी। शहबाज शरीफ जिन लोगों का जिक्र कर रहे हैं, वे सभी आतंकी थे जो भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की साजिश रचते थे।

आतंकी ठिकाने ध्वस्त होने के बाद पाकिस्तान ने बौखलाहट में भारत के कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारत ने उसे मुंह की खानी पड़ी। भारत ने पाकिस्तान के हमलों का इस तरह से जवाब दिया कि पाकिस्तानी रक्षा तंत्र को तहस-नहस कर दिया गया और पाकिस्तान जिन मिसाइलों को अपनी ताकत मानता था, उन्हें नष्ट कर दिया गया। पाकिस्तान का कहना है कि इन हमलों में पाक सेना के 11 जवान मारे गए और 78 घायल हुए।

शहबाज शरीफ सरकार ने मारे गए पाक सेना के जवानों के परिवारों को 1 से 1.8 करोड़ पाकिस्तानी रुपये तक मुआवजा देने का ऐलान किया है, जो जवानों की रैंक के आधार पर उनके परिवारों को दिया जाएगा। इसके अलावा, उनके रिटायरमेंट तक पूरी सैलरी और गुजारा-भत्ता दिया जाएगा। पाक सरकार का कहना है कि वह जवानों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी और हर जवान की एक बेटी की शादी के लिए 10 लाख पाकिस्तानी रुपये की सहायता राशि प्रदान करेगी। घायल जवानों के लिए 20 से 50 लाख पाकिस्तानी रुपये के मुआवजे का भी ऐलान किया गया है, जो जवानों की रैंक के हिसाब से दिया जाएगा। जिन जवानों की जान गई है, उनके परिवारों को 1.9 से 4.2 करोड़ रुपये तक के मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब