न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘द कश्मीर फाइल्स’ पर NCP चीफ शरद पवार ने कहा - कांग्रेस को बदनाम करने के लिए किया जा रहा फिल्म का इस्तेमाल, VP सिंह की थी उस समय सरकार

अगर हम तब के इतिहास को देखें तो जब कश्मीरी पंडितों का पलायन हुआ तब केंद्र में विश्वनाथ प्रताप सिंह देश का नेतृत्व कर रहे थे। BJP के कुछ लोग जो अब इस मुद्दे पर शोर मचा रहे हैं उस समय वीपी सिंह के समर्थन में थे। NCP चीफ शरद पवार ने पुणे के बारामती में दावा किया कि वी.पी. सिंह की सरकार को बीजेपी के कुछ सदस्यों का समर्थन हासिल था। बीजेपी की ही मदद से मुफ्ती मोहम्मद सईद केंद्रीय गृह मंत्री बने थे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Mar 2022 5:50:40

‘द कश्मीर फाइल्स’ पर NCP चीफ शरद पवार ने कहा - कांग्रेस को बदनाम करने के लिए किया जा रहा फिल्म का इस्तेमाल, VP सिंह की थी उस समय सरकार

11 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ सफलता का नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। फिल्म को लेकर सियासत भी जारी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) चीफ शरद पवार ने कहा कि इस फिल्म का इस्तेमाल कांग्रेस पार्टी को दोष देने के लिए किया जा रहा है और यह दिखाने का प्रयास किया जा रहा है कि उस समय जो कुछ भी हुआ था, तब कांग्रेस देश पर शासन कर रही थी। उन्होंने आगे कहा कि अगर हम तब के इतिहास को देखें तो जब कश्मीरी पंडितों का पलायन हुआ तब केंद्र में विश्वनाथ प्रताप सिंह देश का नेतृत्व कर रहे थे। BJP के कुछ लोग जो अब इस मुद्दे पर शोर मचा रहे हैं उस समय वीपी सिंह के समर्थन में थे। NCP चीफ शरद पवार ने पुणे के बारामती में दावा किया कि वी.पी. सिंह की सरकार को बीजेपी के कुछ सदस्यों का समर्थन हासिल था। बीजेपी की ही मदद से मुफ्ती मोहम्मद सईद केंद्रीय गृह मंत्री बने थे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के तात्कालीन राज्यपाल जगमोहन का कांग्रेस से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं था।

विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित ‘द कश्मीर फाइल्स’ में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा हिंदू समुदाय के लोगों की सुनियोजित हत्याओं के बाद जम्मू-कश्मीर से कश्मीरी हिंदुओं यानी पंडितों के पलायन को दिखाया गया है। इस पर NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा कि समाज को बांटने वाले लेखन या फिल्म से बचना चाहिए।

फिल्म देखने के बाद नफरत हो गई : राम गोपाल वर्मा

फिल्म को देखने के बाद तरह -तरह प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) ने भी विवेक अग्निहोत्री की फिल्म पर रिएक्शन दिया है, वह भी बिलकुल अलग अंदाज में। वर्मा ने अपने वीडियो में कहा कि मुझे कश्मीर फाइल्स से नफरत हो गई है, क्योंकि इसने वह सब बर्बाद कर दिया, जो मैंने पढ़ा था। जो कुछ भी सोचा था, इसने सब नष्ट कर दिया। वर्मा ने आगे कहा कि मैं फिर से नहीं सोच सकता कि फिल्म कैसे बनाई जानी चाहिए। इसलिए मुझे कश्मीर फाइल्स से नफरत है। उन्होंने आगे कहा, ‘चाहे डायरेक्शन हो, एक्टिंग स्किल या फिर जिस तरह से पटकथा बनाई गई या फिर कई अन्य प्रतिभाएं, जो इसमें मौजूद थीं। मैं उन सभी से नफरत करता हूं, क्योंकि इसने मुझे बनाया है और अधिकांश फिल्म निर्माताओं को बनाया है या फिर शायद सभी फिल्ममेकर्स को। मैं सभी फिल्म निर्माताओं से कहना चाहता हूं कि हमें अपनी पहचान खो देना चाहिए और द कश्मीर फाइल्स की ड्रॉइंग बॉक्स पर वापस जाना चाहिए।’

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज