न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देहरादून : देह व्यापार का हुआ भंडाफोड़, विदेशी महिला समेत सात गिरफ्तार, ऑनलाइन होती थी बुकिंग

देहरादून के जाखण में एसओजी और एंटी ह्यूमैन ट्रैफिकिंग सेल ने संयुक्त कारवाई करते हुए देह व्यापार का भंडाफोड़ किया हैं जिसमें एक विदेशी महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 14 Jun 2021 6:15:39

देहरादून : देह व्यापार का हुआ भंडाफोड़, विदेशी महिला समेत सात गिरफ्तार, ऑनलाइन होती थी बुकिंग

देहरादून के जाखण में एसओजी और एंटी ह्यूमैन ट्रैफिकिंग सेल ने संयुक्त कारवाई करते हुए देह व्यापार का भंडाफोड़ किया हैं जिसमें एक विदेशी महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस व्यापार में बुकिंग ऑनलाइन की जाती थी। आरोपियों के नाम सैफ खान निवासी एमडीडीए कॉलोनी केदारपुरम, मनोज सिंघल निवासी बजरिया मोहल्ला, कीर्तन वाली गली, बादलपुर गाजियाबाद, राहुल शर्मा निवासी पंजशील कॉलोनी लाल कुआं, बादलपुर, गाजियाबाद और मयंक गर्ग निवासी ईसरा मोहल्ला, गंगोह, सहारनपुर हैं। इनके अलावा तीन महिलाएं, जिनमें एक विदेशी भी शामिल हैं। गिरफ्तार की गई महिला ने बताया कि मयंक गर्ग और मयूर गर्ग, मनोज सिंघल उर्फ मन्नू बाबा, राहुल शर्मा सभी बाहर दिल्ली गाजियाबाद आदि जगहों से लड़कियों से संपर्क कर उन्हें देह व्यापार के लिए देहरादून बुलाते हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कई दिनों से देह व्यापार चलाने वालों के बारे में जानकारी मिल रही थी। इस पर मुखबिरों को सक्रिय किया गया। रविवार रात को एक होटल में छापा मारा गया तो यहां से दो युवतियों को पकड़ा गया। इनमें एक युवती विदेशी है। पूछताछ में पता चला कि उनसे यह काम कराने वाले उनके साथी एक किराए के घर में रहते हैं। इसके बाद जाखन स्थित एक घर से चार युवकों और एक महिला को गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ राजपुर थाने में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन और साढ़े 12 हजार रुपये नकद मिले हैं। पूछताछ में इन्होंने बताया कि यह धनराशि भी उन्होंने देह व्यापार से ही कमाई है।

इस व्यापार से आए रुपयों में से आधा पैसा इन लड़कियों को दे देते हैं। लड़कियों को बुक एक वेबसाइट के माध्यम से किया जाता है। वेबसाइट पर वेश्यावृत्ति के संबंध में संपर्क नंबर अपलोड किया जाता है। ग्राहकों के कॉल या मैसेज आने पर हम उन्हें अटैंड करते हैं और उनके बताए पते पर टैक्सी के माध्यम से लड़कियों को भेज देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल