न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीरम इंस्टीट्यूट के CEO का आरोप, कोविशील्ड वैक्सीन के लिए CM और बिजनेसमैन दे रहे है फोन पर धमकी

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के साथ ही कोरोना वैक्सीन की कमी भी सामने आई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 01 May 2021 10:55:49

सीरम इंस्टीट्यूट के CEO का आरोप, कोविशील्ड वैक्सीन के लिए CM और बिजनेसमैन दे रहे है फोन पर धमकी

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के साथ ही कोरोना वैक्सीन की कमी भी सामने आई है। ऐसे में ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर कोरोना वैक्‍सीन कोवीशील्ड बनाने वाली पुणे की कंपनी सीरम इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के सीईओ अदार पूनावाला ने लंदन में टाइम्स UK को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारत के शक्तिशाली नेता और बिजनेसमैन उन्हें फोन पर धमका रहे हैं। इनमें कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। सभी कोवीशील्ड की सप्लाई तुरंत करने की मांग कर रहे हैं।

पूनावाला ने कहा, 'यह दबाव ही मुख्‍यत: इसका कारण है कि मैं अपने परिवार के साथ भारत छोड़कर लंदन में रह रहा हूं। मैं लंदन में बढ़ी हुई अवधि में रह रहा हूं क्‍योंकि मैं फिर उन हालात में नहीं जाना चाहता। सबकुछ मेरे कंधों पर आएगा। लेकिन मैं इसे अकेले नहीं कर सकूंगा।'

उन्‍होंने साफतौर पर कहा, 'मैं ऐसे हालात में नहीं रहना चाहता जहां आप सिर्फ अपनी जॉब करने की कोशिश कर रहे हों और जब आप किसी को भी जरूरत की सप्‍लाई नहीं देंगे तो आप सोच नहीं सकते कि वे क्‍या करने जा रहे होंगे।'

पूनावाला ने फोन कॉल का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों का इस तरह धमकी देना समझ से परे है। उन्होंने आगे कहा कि फोन करने वाले कहते हैं कि अगर हमें वैक्सीन नहीं दोगे तो अच्छा नहीं होगा। ये बात करने का तरीका नहीं है, ये सीधे तौर पर धमकी है। वे समझाने की कोशिश करते हैं कि अगर मैंने उनकी बात नहीं मानी तो क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के कारण ही हम अपना काम ठीक तरह से नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने कहा, 'वैक्सीन सप्लाई को लेकर मुझ पर भारी दबाव डाला जा रहा है। उम्मीद नहीं थी कि लोग इतनी ज्यादा अपेक्षा करने लगेंगे। सभी चाहते हैं कि उन्हें पहले वैक्सीन मिले। उन्हें लगता है कि उनसे पहले किसी और को वैक्सीन नहीं मिलना चाहिए।'

बता दे, पूनावाला को बुधवार को Y कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली थी। केंद्र सरकार के अधिकारियों ने बताया था कि पूनावाला पर खतरे की आशंका को देखते हुए उन्हें सिक्योरिटी दी गई है। अब सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के 4-5 कमांडोज के साथ 11 सुरक्षाकर्मी हर वक्त पूनावाला के साथ रहेंगे। यह सिक्योरिटी कवर उन्हें पूरे देश में मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती