न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीरियल धमाकों से दहला पाकिस्तान का लाहौर, एयरपोर्ट के पास हुए दो से तीन ब्लास्ट, चश्मदीद बोले- मिसाइल अटैक था

पाकिस्तान के लाहौर में पुराने एयरपोर्ट के पास दो से तीन धमाकों से मचा हड़कंप, चश्मदीदों ने मिसाइल हमले का दावा किया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह दूसरा बड़ा हमला माना जा रहा है। एयरपोर्ट बंद, उड़ानों पर असर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 08 May 2025 9:19:47

सीरियल धमाकों से दहला पाकिस्तान का लाहौर, एयरपोर्ट के पास हुए दो से तीन ब्लास्ट, चश्मदीद बोले- मिसाइल अटैक था

पाकिस्तान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। गुरुवार को लाहौर में एक के बाद एक कई धमाकों ने पूरे शहर को दहशत में डाल दिया। ये धमाके लाहौर के पुराने एयरपोर्ट के पास हुए, जिसके बाद तत्काल प्रभाव से लाहौर एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया। चश्मदीदों ने दावा किया कि ये हमला मिसाइलों से किया गया था। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह अब तक का दूसरा सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। हताहतों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन घटनास्थल की तस्वीरें गंभीर तबाही की ओर इशारा करती हैं।

मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि दो से तीन धमाके हुए। एक व्यक्ति ने विशेष रूप से कहा कि हमला मिसाइल से हुआ था। धमाकों के चलते लाहौर का ओल्ड एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है, जिससे कई फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं और यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

पाकिस्तान की बढ़ती मुश्किलें

22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान तनाव में जी रहा था, और अब 7 मई की रात उसके लिए एक भयावह अनुभव बन गई। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लांच किया और पाकिस्तान तथा POK में कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। सेना ने दावा किया कि इन ठिकानों से भारत पर हमले की साजिश रची जा रही थी। इस ऑपरेशन में करीब 100 आतंकी मारे गए, जिससे कई आतंकी संगठनों की कमर टूट गई है।

हर दिशा से चौतरफा मार झेल रहा पाकिस्तान

एक ओर पाकिस्तान की सेना भारतीय सेना की जबरदस्त कार्रवाई का सामना कर रही है, वहीं दूसरी ओर बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने उसकी परेशानी और बढ़ा दी है। बुधवार को BLA ने पाकिस्तानी सेना की एक कार को निशाना बनाया, जिसमें कई सैनिकों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। दरअसल, बलूच लिबरेशन आर्मी की स्पेशल टैक्टिकल ऑपरेशन स्क्वैड (STOS) ने यह हमला बलूचिस्तान के बोलन जिले के माच कुंड क्षेत्र में किया। यह एक रिमोट-कंट्रोल IED विस्फोट था, जो सुरक्षा बलों की गाड़ी को लक्ष्य बनाकर किया गया। हमला उस वक्त हुआ जब जवान एक मिलिट्री ऑपरेशन के लिए जा रहे थे। इससे साफ है कि पाकिस्तान कई दिशाओं से गंभीर संकट में घिर चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब