न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वरिष्ठ कांग्रेस नेता धरमपुरी श्रीनिवास का निधन, 76 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद धरमपुरी श्रीनिवास का लंबी बीमारी के बाद 76 साल की उम्र में शनिवार तड़के यहां निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि श्रीनिवास ने सुबह तीन बजे अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 29 Jun 2024 2:59:30

वरिष्ठ कांग्रेस नेता धरमपुरी श्रीनिवास का निधन, 76 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद धरमपुरी श्रीनिवास का लंबी बीमारी के बाद 76 साल की उम्र में शनिवार तड़के यहां निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि श्रीनिवास ने सुबह तीन बजे अपने आवास पर अंतिम सांस ली। मस्तिष्काघात के बाद पिछले कुछ वर्षों से उनका स्वास्थ्य अच्छा नहीं था। पूर्व सांसद अविभाजित आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी के मंत्रिमंडल में मंत्री और दो बार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे थे।

‘डीएस’ के नाम से लोकप्रिय श्रीनिवास के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। उनके छोटे बेटे धरमपुरी अरविंद निजामाबाद से भाजपा सांसद हैं, जबकि बड़े बेटे धरमपुरी संजय निजामाबाद के मेयर रह चुके हैं। वर्ष 2014 में तेलंगाना में पहली सरकार बनने के बाद श्रीनिवास तेलंगाना राष्ट्र समिति (अब भारत राष्ट्र समिति) में चले गये थे। उन्हें सरकार का विशेष सलाहकार बनाया गया था। बाद में 2016 में उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाया गया।

हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप लगे। कहा गया कि उन्होंने अपने बेटे अरविंद को बढ़ावा दिया जो भाजपा में शामिल हो गए। तब से, श्रीनिवास सक्रिय राजनीति से दूर रहे। वह 26 मार्च 2023 को अपने बेटे संजय के साथ व्हीलचेयर पर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और तत्कालीन तेलंगाना कांग्रेस प्रभारी माणिकराव ठाकरे और राज्य कांग्रेस प्रमुख ए. रेवंत रेड्डी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए।

हालांकि अगले ही दिन श्रीनिवास की ओर से एक बयान जारी किया गया जिसमें उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने से इनकार किया। यह दावा किया गया कि वह केवल अपने बेटे के साथ कांग्रेस कार्यालय गए थे। श्रीनिवास 1989 में कांग्रेस में शामिल हुए थे और उसी साल निजामाबाद शहरी निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा के लिए चुने गए और मंत्री बने। वे 1999 और 2004 में फिर से विधायक चुने गए। श्रीनिवास 2013 से 2015 के बीच विधान परिषद के सदस्य भी रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब