न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में तैनात सुरक्षाकर्मी नहीं कर पाएंगे स्मार्ट मोबाइल फोन का इस्तेमाल

वहां तैनात होने वाले किसी भी पुलिसकर्मी को स्मार्ट मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी। आदेश में यह भी कहा गया है कि समारोह के ठीक चार दिन बाद होने वाले गणतंत्र दिवस परेड के दौरान भी सुरक्षाकर्मियों को स्मार्ट मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 06 Jan 2024 3:43:07

रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में तैनात सुरक्षाकर्मी नहीं कर पाएंगे स्मार्ट मोबाइल फोन का इस्तेमाल

अयोध्या। 22जनवरी 2024 को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। ट्रस्ट ने समारोह के लिए सभी संप्रदायों के 4,000 संतों को आमंत्रित किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। वाराणसी के वैदिक पुजारी, लक्ष्मी कांत दीक्षित, 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का मुख्य अनुष्ठान कराएंगे।

रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए सुरक्षा तैयारियां चाकचौबंद रहेगी। मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 16 जनवरी से शुरू होकर 22 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान वहां पर कई लेयर में सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। डीजीपी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि वहां तैनात होने वाले किसी भी पुलिसकर्मी को स्मार्ट मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी। आदेश में यह भी कहा गया है कि समारोह के ठीक चार दिन बाद होने वाले गणतंत्र दिवस परेड के दौरान भी सुरक्षाकर्मियों को स्मार्ट मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी।

रेड और येलो जोन में बांटा गया है मंदिर क्षेत्र

राम मंदिर परिसर के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के तहत पूरे क्षेत्र को रेड और येलो जोन में बांटा गया है। राम जन्मभूमि परिसर को रेड जोन में रखा गया है। सीआरपीएफ की 6 कंपनी, पीएसी की 3 कंपनी, एसएसएफ की 9 कंपनी, 300 पुलिस कर्मी, 47 फायरफाइटर, 38 एनडीआरएफ कर्मी और 40 रेडियो पुलिस कर्मियों को राम मंदिर और उसके परिसर की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अयोध्या की सुरक्षा के लिए 90 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है, जिसमें सुरक्षा उपकरणों पर खर्च होगा। पायलट प्रोजेक्ट के तहत अयोध्या में एआई आधारित प्रणाली भी लागू की जाएगी।

कमांडो के अलावा ATS और STF की भी तैनाती

बम निरोधक दस्ते की दो टीमें, तोड़फोड़ रोधी दस्ते की दो टीमें और पीएसी की एक कमांडो यूनिट, एटीएस और एसटीएफ की एक-एक यूनिट, एनएसजी समेत केंद्रीय एजेंसियों की भी तैनाती की जाएगी। येलो जोन में कनक भवन और हनुमानगढ़ी इलाके की सुरक्षा रहेगी। येलो जोन में सुरक्षा तैनाती में 34 सब-इंस्पेक्टर, 71 हेड कांस्टेबल और 312 कांस्टेबल शामिल होंगे।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा कि अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को दोपहर 12.20 बजे होगी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने पीएम की अपील के बारे में बताया। उन्होंने कहा, “प्राण प्रतिष्ठा दोपहर 12.20 बजे होगी। इसके बाद लोगों को आरती, मोहल्लों और बाजारों में प्रसाद बांटना और सूर्यास्त के बाद दीपक जलाना चाहिए।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल