न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारी बारिश के चलते तमिलनाडु में स्कूल बंद, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

जारी अधिसूचना के अनुसार, चेन्नई जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार चेन्नई में स्कूल आज बंद रहेंगे। स्कूलों को बंद करने का निर्णय शहर में भारी बारिश के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। क्षेत्र में मौसम की स्थिति के आधार पर स्कूल सोमवार को फिर से खुलेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 09 Nov 2023 3:05:07

भारी बारिश के चलते तमिलनाडु में स्कूल बंद, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

चेन्नई। तमिलनाडु के कई जिलों में गुरुवार की सुबह भारी बारिश हुई है, जिसकी वजह से सड़कों पर जलजमाव हो गया है और कुछ घरों में पानी भी घुसने लगा है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्रशासन ने भारी बारिश के बाद राजधानी समेत कई जिलों में सकूल बंद करने के निर्देश दिए हैं। जिला अधिकारियों के निर्देश पर 9 नवंबर को मदुरै, डिंडीगुल, कोयंबटूर और नीलगिरी के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।

जारी अधिसूचना के अनुसार, चेन्नई जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार चेन्नई में स्कूल आज बंद रहेंगे। स्कूलों को बंद करने का निर्णय शहर में भारी बारिश के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। क्षेत्र में मौसम की स्थिति के आधार पर स्कूल सोमवार को फिर से खुलेंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौसम पूर्वानुमान में आज तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

चेन्नई, मदुरै, डिंडीगुल, थेनी, मयिलादुथुराई, कन्याकुमारी और अन्य जिलों में स्कूल आज बंद रहेंगे। छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे स्कूलों को फिर से खोलने के संबंध में अपडेट के लिए अपने संबंधित स्कूल अधिकारियों से संपर्क करें।

तमिलनाडु में शुक्रवार से कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है।

अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना

क्षेत्रीय मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु में भारी बारिश का सिलसिला अगले एक से दो दिनों तक रहेगा। बता दें कि बीते कई दिनों से हो रही बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को तमिलनाडु में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

इन राज्यों में भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने तमिलनाडु के अलावा कन्याकुमारी, नेल्लई, टूथुकुडी, रामनाथपुरम, नीलगिरी और कोयंबटूर, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल समेत दक्षिण प्रायदीप में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। वहीं, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में जल्द ही बर्फबारी की भी संभावना जताई है। जिसके बाद मौदानी राज्यों में भी तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी का जिक्र करते हुए भावुक हुईं स्मृति ईरानी, बोलीं- मेरे पिता की उम्र के हैं, उनके गिरेबान तक हाथ पहुंचा तो...

ISRO के निजीकरण पर कर्मचारियों की चिंता बढ़ी, 9 संघों ने अध्यक्ष से मांगा भविष्य की भूमिका पर स्पष्ट जवाब

रूस से तेल खरीद पर भारत को राहत के संकेत, ट्रंप के 100% टैरिफ वाले बिल पर फंसा पेंच

‘तेल खरीदना बंद करने से नहीं रुकेगी जंग’, रूस-यूक्रेन युद्ध पर जयशंकर का बड़ा बयान

सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर इमरान मसूद का हमला, बोले- ‘संविधान पर हथौड़ा चला’

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी के बीच बड़ा बदलाव, सचिन पायलट को मिली प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी

‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 30वें दिन फिल्म ने किया अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, मेकर्स ने तारीख पर लगाई मुहर

‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने पकड़ी रफ्तार, दो दिन में 56 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में किया गया टैक्स फ्री, सीएम धामी ने फिल्म की टीम को दी बधाई

बिहार में CBI जांच को लेकर बदला नियम, राज्य सरकार की मंजूरी के बिना शुरू नहीं होगी कार्रवाई

रील बनाने के चक्कर में जिंदगी दांव पर! चलती ट्रेन से लटका युवक, खंभे से टकराया सिर और फिर...

‘बिग बॉस 20’ के प्रोमो में निरहुआ की धमाकेदार एंट्री, आम्रपाली दुबे को लेकर फैंस ने शुरू की अटकलें

₹55 महीने से जमा करें और 60 के बाद पाएं ₹3000 पेंशन, मोदी सरकार की इस योजना में ऐसे मिलेगा लाभ