Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुप्रीम कोर्ट ने 3 उच्च न्यायालयों में कार्यवाही पर रोक लगाई, NEET-UG 2024 रद्द करने की याचिकाओं पर नोटिस जारी किया

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को नीट-यूजी 2024 परीक्षा में कथित पेपर लीक और विसंगतियों के संबंध में तीन उच्च न्यायालयों में दायर याचिकाओं पर कार्यवाही पर रोक लगा दी। इतना ही नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने काउंसलिंग पर फिर रोक लगाने से इनकार किया। अदालत ने साफ कहा कि अगर हम आगे चलकर परीक्षा रद्द करते हैं तो कॉउन्सलिंग भी रद्द हो जाएगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 20 Jun 2024 2:10:21

सुप्रीम कोर्ट ने 3 उच्च न्यायालयों में कार्यवाही पर रोक लगाई, NEET-UG 2024 रद्द करने की याचिकाओं पर नोटिस जारी किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को नीट-यूजी 2024 परीक्षा में कथित पेपर लीक और विसंगतियों के संबंध में तीन उच्च न्यायालयों में दायर याचिकाओं पर कार्यवाही पर रोक लगा दी। इतना ही नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने काउंसलिंग पर फिर रोक लगाने से इनकार किया। अदालत ने साफ कहा कि अगर हम आगे चलकर परीक्षा रद्द करते हैं तो कॉउन्सलिंग भी रद्द हो जाएगी।

न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी की अवकाशकालीन पीठ ने नीट-यूजी 2024 परीक्षा रद्द करने की मांग वाली याचिका सहित अन्य पर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, केंद्र और अन्य से जवाब मांगा है। एनटीए और अन्य याचिकाकर्ताओं द्वारा दायर याचिकाओं पर 8 जुलाई को सुनवाई होगी।

राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (स्नातक)-2024 से संबंधित अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने 18 जून को कहा था कि यदि परीक्षा के आयोजन में किसी की ओर से "0.001 प्रतिशत लापरवाही" भी हुई हो तो उससे पूरी तरह निपटा जाना चाहिए।

NEET-UG परीक्षा विवाद को लेकर दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस एसवीएन भट्टी की बेंच ने केंद्र सरकार और एनटीए को नोटिस जारी किया। इतना ही नहीं, इन मामलों को मुख्य मामले के साथ जोड़ दिया। सुप्रीम कोर्ट अब 8 जुलाई को मामले की सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल काउंसिलग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने 1563 छात्रों के दोबारा परीक्षा कराए जाने के एनटीए के फैसले के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को नोटिस जारी किया। सारे मामलों को हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट ट्रांसफर करने की अर्जी पर नोटिस जारी किया गया है। इस याचिका मे सवाल उठाया गया है कि 1563 छात्रों की संख्या NTA ने किस आधार पर तय की है।

एनटीए अखिल भारतीय प्री-मेडिकल प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है। NEET-UG 2024 में पेपर लीक और विसंगतियों के आरोपों ने पूरे देश में हलचल मचा दी है, विपक्षी दलों ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है।


कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हर साल 'परीक्षा पे चर्चा' नाम से एक 'भव्य तमाशा' करते हैं और फिर भी उनकी सरकार लीक और धोखाधड़ी के बिना एक परीक्षा भी आयोजित नहीं कर पाती है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि नीट यूजी 2024 परीक्षा बहुत गंभीर सवालों का सामना कर रही है, जिसे शिक्षा मंत्री को भी स्वीकार करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ईमानदारी गंभीर संदेह के घेरे में है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूछा कि प्रधानमंत्री "नीट परीक्षा पर चर्चा" कब करेंगे। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया ने कथित पेपर लीक को लेकर दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने जल्द ही हिरासत में ले लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका