न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अडानी ग्रुप को SBI ने दिया 27000 करोड़ का कर्ज, बैंक के चेयरमैन ने कहा - लोगों को डरने की जरूरत नहीं

खारा ने कहा कि अडानी ग्रुप की परियोजनाओं को कर्ज देते समय भौतिक संपत्तियों एवं समुचित नकदी प्रवाह को ध्यान में रखा गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस समूह का बकाया कर्ज चुकाने का रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Feb 2023 10:36:51

अडानी ग्रुप को SBI ने दिया 27000 करोड़ का कर्ज, बैंक के चेयरमैन ने कहा - लोगों को डरने की जरूरत नहीं

अडानी ग्रुप के शेयरों में पिछले कुछ दिनों में आई भारी गिरावट के बीच कर्जदाता संस्थानों पर असर पड़ने की आशंका के बीच देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने शुक्रवार को कहा कि अडानी ग्रुप की कंपनियों को उसने करीब 27,000 करोड़ रुपये का कर्ज दिया हुआ है जो ओवर ऑल एक्पोजर का सिर्फ 0.88% है।

SBI के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा कि बैंक की ऐसी धारणा नहीं है कि अडानी ग्रुप अपनी कर्ज देनदारियों को पूरा करने में किसी तरह की चुनौती का सामना कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि SBI ने इस समूह को शेयरों के एवज में कोई कर्ज नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि अडानी ग्रुप को दिये लोन को लेकर लोगों को डरने की जरूरत नहीं है।

खारा ने कहा कि अडानी ग्रुप की परियोजनाओं को कर्ज देते समय भौतिक संपत्तियों एवं समुचित नकदी प्रवाह को ध्यान में रखा गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस समूह का बकाया कर्ज चुकाने का रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है।

आपको बता दें कि गुरुवार को अमेरिका स्थित फर्म हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि SBI ने 21,000 करोड़ (2.6 अरब डॉलर) रुपये का लोन अडानी ग्रुप के फर्मों को दिया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को नियमों के तहत जितना कर्ज देने की अनुमति है ये रकम उसकी आधी है। एसबीआई द्वारा अडानी को दिए गए पैसों में इसकी विदेशी इकाइयों से 200 मिलियन डॉलर भी शामिल हैं। SBI के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने गुरुवार को कहा कि उथल-पुथल से प्रभावित अडानी समूह की कंपनियां कर्ज चुका रही हैं और बैंक ने अब तक जो कुछ भी उधार दिया है, उसमें तत्काल उन्हें कोई चुनौती नहीं दिख रही है। ब्लूमबर्ग ने एक सूत्र के आधार पर ये जानकारी दी है।

इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई है। हालांकि, गौतम अडानी के नेतृत्व वाले अडानी ग्रुप ने इन आरोपों को निराधार और भ्रामक बताया था। जिसके बाद गुरुवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सभी सरकारी बैंकों से कहा है कि उन्होंने कितना लोन अडानी ग्रुप की कंपनियों को दिया है। इसकी जानकारी RBI को दें।

आपको बता दे, हिंडनबर्ग से मिले झटके के बाद अडानी ग्रुप के शेयर लगातार औंधे मुंह गिरते जा रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक अडानी को 10 दिन में करीब 9 लाख करोड़ रुपये का घाटा हो चुका है। 24 जनवरी को अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का जो शेयर 3,442 रुपये का था, वो 3 फरवरी को गिरकर 1530 रुपये पर पहुंच गया। अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) का शेयर जो 24 जनवरी को 2,762 रुपये का था, वो 3 फरवरी को 1396 रुपये आ गया, यानी 50% गिरावट दर्ज की गई। अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) का शेयर भी 24 जनवरी को 751 रुपये के मुकाबले शुक्रवार को 488 रुपये पर बंद हुआ। लगातार 7 दिन से चल रही गिरावट के बीच अडानी ग्रुप (Adani Group) कंपनियों के मार्केट कैप में करीब 9 लाख करोड़ की कमी आई है।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने दुनिया में अरबपतियों की लिस्ट में 2 नंबर तक पहुंचे गौतम अडानी को 21वें पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया है। इस वक्त फॉर्ब्स की रियल टाइम रेटिंग में अडानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 17वें पायदान पर खड़े हैं। उनकी नेटवर्थ 61.9 अरब डॉलर पर पहुंच चुकी है। जबकि इससे पहले ब्लूमबर्ग की बिलेनियर इंडेक्स में शुक्रवार की सुबह अडानी को दुनिया के सबसे अमीर लोगों की 21वें नंबर तक खिसका दिया। इस साल अदाणी 48.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ गंवा चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

नड्डा नहीं, कांग्रेस सांसद बने सरकार और वांगचुक के बीच सेतु; ऐसे खत्म हुआ 26 दिन का अनशन
नड्डा नहीं, कांग्रेस सांसद बने सरकार और वांगचुक के बीच सेतु; ऐसे खत्म हुआ 26 दिन का अनशन
नई पीढ़ी हर बात पर सवाल करती है, उनसे बातचीत करना वक्त की जरूरत: RSS प्रमुख मोहन भागवत
नई पीढ़ी हर बात पर सवाल करती है, उनसे बातचीत करना वक्त की जरूरत: RSS प्रमुख मोहन भागवत
'सलमान खान डर गया...' जिम से एक्टर ने शेयर की दमदार तस्वीरें, कैप्शन पढ़कर बोले फैंस - 'टाइगर इज बैक'
'सलमान खान डर गया...' जिम से एक्टर ने शेयर की दमदार तस्वीरें, कैप्शन पढ़कर बोले फैंस - 'टाइगर इज बैक'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, दूसरे दिन भी करोड़ों की कमाई; जानिए दो दिनों का कुल कलेक्शन
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, दूसरे दिन भी करोड़ों की कमाई; जानिए दो दिनों का कुल कलेक्शन
बांकीपुर उपचुनाव में नया राजनीतिक मोड़, तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर का किया समर्थन; क्या बढ़ेगी तेजस्वी यादव की मुश्किलें?
बांकीपुर उपचुनाव में नया राजनीतिक मोड़, तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर का किया समर्थन; क्या बढ़ेगी तेजस्वी यादव की मुश्किलें?
'अगर डील करनी होती तो 26 दिन अनशन क्यों करता?' सीक्रेट डील के आरोपों पर सोनम वांगचुक का करारा जवाब
'अगर डील करनी होती तो 26 दिन अनशन क्यों करता?' सीक्रेट डील के आरोपों पर सोनम वांगचुक का करारा जवाब
'अच्छे सुझाव देने वाले सभी युवाओं को धन्यवाद', पीएम मोदी ने शेयर किया नया VIDEO
'अच्छे सुझाव देने वाले सभी युवाओं को धन्यवाद', पीएम मोदी ने शेयर किया नया VIDEO
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम