न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणथंभौर में बाघ के हमले से युवक की मौत, चार महीने में दूसरी घटना

राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क से एक बार फिर बाघ के हमले की खौफनाक घटना सामने आई है। शनिवार को जंगल में एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 22 Feb 2025 10:04:28

रणथंभौर में बाघ के हमले से युवक की मौत, चार महीने में दूसरी घटना

सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क से एक बार फिर बाघ के हमले की खौफनाक घटना सामने आई है। शनिवार को जंगल में एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान श्यामपुरा निवासी लोहडक्या पुत्र गोविंद मीना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह दो दिन पहले कचिदा माता के दर्शन के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। शनिवार को चरवाहों ने जंगल में शव और एक कटा हुआ हाथ देखा, जिसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि बाघ ने युवक को अपना शिकार बनाया। शव की हालत बेहद खराब थी, जिससे साफ है कि जंगली जानवर ने हमला किया था। कपड़ों के आधार पर ही मृतक की पहचान हो पाई।

सात साल पहले हुई थी शादी, पांच साल का बेटा भी

शव की पहचान श्यामपुरा निवासी लोहडक्या पुत्र गोविंद मीना के रूप में हुई। परिवार वालों ने कपड़ों के आधार पर मृतक की शिनाख्त की। बताया जा रहा है कि लोहडक्या की शादी सात साल पहले हुई थी और उसका पांच साल का बेटा है। वह गांव में ही खेती-किसानी करता था और दो दिन पहले कचिदा माता के दर्शन के लिए घर से निकला था।

चार महीने में बाघ के हमले की दूसरी घटना

जहां शव मिला, वह क्षेत्र दो युवा बाघिन और एक नर बाघ का विचरण क्षेत्र माना जाता है। इनमें टी-125 (रिद्धि), टी-121 और टी-103 शामिल हैं। पिछले चार महीनों में यह दूसरी घटना है, जब बाघ के हमले से किसी व्यक्ति की जान गई। इससे पहले अक्टूबर के अंत में रणथंभौर से सटे उलियाणा गांव के भरत लाल मीणा बकरियां चरा रहे थे, जब एक बाघ ने उन पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग और प्रशासन अब सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की बात कर रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी