न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सौरभ हत्याकांड: 'वो प्रेग्नेंट है, बेल दे दीजिए हुजूर…' मुस्कान के वकील की दलील पर कोर्ट का जवाब सुन फफक-फफक कर रो पड़ा साहिल

मेरठ के सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी। हत्या की क्रूरता, सबूतों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने यह निर्णय लिया। मुस्कान के गर्भवती होने की दलील को कोर्ट ने नहीं माना।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 04 May 2025 12:48:48

सौरभ हत्याकांड: 'वो प्रेग्नेंट है, बेल दे दीजिए हुजूर…' मुस्कान के वकील की दलील पर कोर्ट का जवाब सुन फफक-फफक कर रो पड़ा साहिल

मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में आरोपी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। कोर्ट में दोनों पक्षों को सुनने के बाद यह फैसला सुनाया गया, जिसमें मुस्कान और साहिल के वकीलों ने कई दलीलें रखीं। सरकारी वकील रेखा जैन ने बताया कि मुस्कान गर्भवती है और इसी आधार पर उसे जमानत देने की अपील की गई।

वहीं अभियोजन पक्ष ने विरोध करते हुए कहा कि यह हत्या बेहद क्रूर और योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दी गई। घटना में इस्तेमाल किए गए चाकू, ड्रम आदि पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बरामद किए हैं। साथ ही अभियोजन पक्ष ने यह भी बताया कि मुस्कान के माता-पिता ने भी उसके खिलाफ बयान दर्ज कराए हैं। उन्होंने कोर्ट से कहा कि मुस्कान का गर्भवती होना उसके जघन्य अपराध की गंभीरता को कम नहीं कर सकता।

मुस्कान और साहिल कोर्ट में हुए भावुक, छलके आंसू

अपर जिला जज ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जमानत के लिए कोई ठोस आधार न मिलने के चलते याचिका खारिज कर दी। जैसे ही यह फैसला आया, मुस्कान और साहिल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अब मुस्कान की वकील इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने की तैयारी में हैं।

सरकारी वकील के तौर पर रेखा जैन बहा रही हैं केस

गौरतलब है कि सरकारी वकील के रूप में एडवोकेट रेखा जैन को इस केस की जिम्मेदारी दी गई है, क्योंकि दोनों आरोपियों ने सरकारी वकील की मांग की थी। उनके परिजनों ने इस केस में भागीदारी नहीं दिखाई, इसलिए नियमानुसार उन्हें सरकारी वकील मुहैया कराए गए। 24 अप्रैल को मुस्कान और साहिल की जमानत याचिका लोअर कोर्ट में दाखिल की गई थी।

सेशन कोर्ट से भी खारिज हुई थी अर्जी, हत्या मामला मार्च में आया था सामने

इस याचिका को कोर्ट ने 27 अप्रैल को खारिज कर दिया था। इसके बाद इसे सेशन कोर्ट में दोबारा दाखिल किया गया, जहां से भी इसे खारिज कर दिया गया। सुनवाई पहले 1 मई को होनी थी, लेकिन इसे 3 मई तक टाल दिया गया। इस हत्याकांड की घटना 3 मार्च को मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के डंदिरा नगर में सामने आई थी।

यहां आरोपी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव के चार टुकड़े किए गए और फिर एक नीले ड्रम में सीमेंट भरकर उसे बंद कर दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल