न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सऊदी अरब ने उठाया बड़ा कदम, एशिया के लिए कम करी कच्चे तेल की कीमतें, भारत को होगा फायदा

सऊदी अरब के लिए एशिया एक बड़ा बाजार है। दुनिया के दूसरे और तीसरे सबसे बड़े तेल उपभोक्ता चीन और भारत उसका सबसे अधिक तेल खरीदते हैं। ऐसे में तेल बाजार में अपने वर्चस्व को कायम रखने के लिए सऊदी को तेल की कीमतों में कमी करनी पड़ रही है। सऊदी नहीं चाहता कि अमेरिका और ब्राजील जैसे देश उसके हिस्से का तेल बेचें।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 10 Jan 2024 6:40:40

सऊदी अरब ने उठाया बड़ा कदम, एशिया के लिए कम करी कच्चे तेल की कीमतें, भारत को होगा फायदा

एशिया में भारत और चीन दो ऐसे राष्ट्र हैं जहाँ सबसे ज्यादा मात्रा में कच्चे तेल की खपत होती हैं। अब तक भारत और चीन सऊदी अरब से तेल की खरीद करते आ रहे थे, लेकिन अब पिछले कुछ समय से रूस भारत और चीन को लगातार कच्चा तेल दे रहा है। इससे सऊदी अरब में इन दोनों देशों की तरफ से कच्चे तेल की माँग कम हो गई है। अपने बड़े खरीददारों को पुन: अपनी ओर आकर्षित करने के लिए सऊदी अरब ने एक बड़ा कदम उठाते हुए कच्चे तेल की कीमतों में कमी कर दी है।

सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको ने अपने फ्लैगशिप अरब लाइट कच्चे तेल की कीमतें एशिया के लिए घटा दी है। सऊदी ने अरब लाइट कच्चे तेल की कीमत पिछले 27 महीनों में सबसे कम कर दी है जिससे भारत को बड़ा फायदा होने वाला है। सऊदी अरब के इस कदम से भारत समेत एशियाई देशों को अब सस्ता तेल मिलेगा और कच्चे तेल के निर्यात की लागत में कमी आएगी।

2 डॉलर प्रति बैरल की कमी

अरामको ने फरवरी के लिए अपने कच्चे तेल की शिपमेंट में 2 डॉलर प्रति बैरल की कमी की है। इससे पहले दिसंबर के महीने में जनवरी के शिपमेंट के लिए अरामको ने 1.5 डॉलर प्रति बैरल की कटौती की घोषणा की थी। दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक सऊदी अरब ने एशिया समेत उत्तरी अमेरिका, उत्तर-पश्चिम यूरोपीय देशों के लिए भी अपने तेल की कीमत कम कर दी है।

अचानक से कम क्यों करने लगा तेल की कीमतें सऊदी अरब

सऊदी अरब ओपेक प्लस देशों के साथ मिलकर लगातार तेल उत्पादन में कटौती कर रहा था ताकि तेल की कीमतें बढ़े लेकिन बहुत कोशिशों के बाद भी तेल की कीमतों में ज्यादा इजाफा नहीं हुआ। अमेरिका ने कई बार सऊदी अरब से तेल का उत्पादन बढ़ाने को कहा लेकिन जब सऊदी ने ऐसा नहीं किया तब अमेरिका ने खुद अपना तेल उत्पादन भारी पैमाने पर बढ़ा दिया। अमेरिका के साथ-साथ गैर ओपेक देश ब्राजील और मैक्सिको ने भी अपना तेल उत्पादन बढ़ा दिया जिससे तेल बाजार में तेल की पर्याप्त उपलब्धता हो गई और तेल की कीमतें गिरने लगीं।

सऊदी अरब के लिए एशिया एक बड़ा बाजार है। दुनिया के दूसरे और तीसरे सबसे बड़े तेल उपभोक्ता चीन और भारत उसका सबसे अधिक तेल खरीदते हैं। ऐसे में तेल बाजार में अपने वर्चस्व को कायम रखने के लिए सऊदी को तेल की कीमतों में कमी करनी पड़ रही है। सऊदी नहीं चाहता कि अमेरिका और ब्राजील जैसे देश उसके हिस्से का तेल बेचें।

रूस भी है एक बड़ा फैक्टर

यूक्रेन के साथ युद्ध शुरू होने के बाद पश्चिमी देशों की तरफ से लगाए गए प्रतिबंधों को देखते हुए रूस ने भारत और चीन को रियायती दरों पर तेल ऑफर किया। भारत युद्ध से पहले रूस से अपने कुल तेल खरीद का 1% से भी कम तेल खरीदता था लेकिन जब रूस ने सस्ता तेल ऑफर किया तो भारत ने ताबड़तोड़ खरीद शुरू कर दी।

आज आलम यह है कि रूस सऊदी अरब को पीछे छोड़कर भारत का शीर्ष तेल आपूर्तिकर्ता बन गया है। चीन भी रूस से भारी मात्रा में तेल की खरीद कर रहा है। इसे देखते हुए सऊदी अरब अपने तेल की कीमतों में कमी ला रहा है ताकि उसके बड़े खरीददार रहे भारत और चीन सऊदी से तेल की खरीद बढ़ा दें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर