न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कल देवेंद्र फडणवीस को 'दुर्योधन' कहने में संकोच...', अजित पवार को शकुनि कहने वाले एकनाथ शिंदे के नेता पर संजय राउत का तंज

महाराष्ट्र की राजनीति में बढ़ते तनाव पर संजय राउत का तंज—आज अजित पवार को शकुनि कहने वाले कल फडणवीस को दुर्योधन कहेंगे। शिंदे, पवार और फडणवीस के बीच चल रही खींचतान को लेकर शिवसेना (UBT) का तीखा हमला।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 05 May 2025 9:10:13

कल देवेंद्र फडणवीस को 'दुर्योधन' कहने में संकोच...', अजित पवार को शकुनि कहने वाले एकनाथ शिंदे के नेता पर संजय राउत का तंज

महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति में अंदर ही अंदर अनबन चल रही है, जो अब साफ तौर पर सामने आने लगी है। हाल का विवाद एकनाथ शिंदे बनाम अजित पवार का है। दरअसल, वित्त मंत्री और एनसीपी चीफ अजित पवार ने लाडली बहना योजना के लिए फंड जुटाने के लिए अन्य विभागों के बजट में कटौती कर दी, जिससे शिंदे के नेता संजय शिरसाट ने नाराजगी जताई और डिप्टी सीएम को 'शकुनि' करार दे दिया। इस पर अब विपक्ष के उद्धव ठाकरे गुट ने प्रतिक्रिया दी है।

शिवसेना यूबीटी के मुखपत्र सामना के संपादकीय में संजय राउत ने लिखा है, "महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ दलों के बीच एक तरह का 'प्रॉक्सी वॉर' चल रहा है। सभी एक-दूसरे को आजमा रहे हैं। सवाल यही है कि आज अजित पवार को 'शकुनि' कहने वाले कल देवेंद्र फडणवीस को 'दुर्योधन' कहने में संकोच नहीं करेंगे।"

"देखना है कौन किसको निगलेगा"

राउत ने सामना में लिखा, "आंबेडकर कहते हैं, ‘वो निगलने’ का क्षण करीब आ रहा है। कौन किसको निगलेगा, बस यही देखना है!" इसके अलावा उद्धव ठाकरे गुट ने यह सवाल भी उठाया है कि महाराष्ट्र सरकार के पास बहुमत का आंकड़ा तो है, लेकिन क्या सरकार स्थिर है? इस पर संदेह है।

"अजित पवार की इच्छा कभी पूरी नहीं होगी"

उन्होंने आगे लिखा, "हाल की घटनाओं से यह साफ है कि सरकार का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। देवेंद्र फडणवीस वर्तमान में मुख्यमंत्री हैं, जबकि अजित पवार भी मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं और उन्होंने इसे खुलकर कहा भी है। अजित पवार अब तक 6 बार डिप्टी सीएम बन चुके हैं, जो कि एक रिकॉर्ड है। हालांकि, इतने मजबूत दावेदार अब तक मुख्यमंत्री नहीं बन पाए और अगर वे बीजेपी के साथ बने रहे तो उनकी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा कभी पूरी नहीं होगी।"

"अमित शाह अपने सौतेले भतीजे को मुख्यमंत्री क्यों बनाएंगे?"

संजय राउत ने तंज कसा है, "अमित शाह अपने सौतेले भतीजे को सीएम क्यों बनाना चाहेंगे?" उन्होंने यह सवाल उठाया। "मैं भी कई सालों से मुख्यमंत्री बनना चाहता था, लेकिन वह संयोग कहीं भी नहीं आया," अजित पवार ने शनिवार को फिर से यह बात स्वीकार की। हालांकि, राउत ने कहा कि फडणवीस को अजित पवार से कोई खतरा नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत